नई दिल्ली: मध्य प्रदेश में कांग्रेस उम्मीदवार मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द होने के बाद सियासी संग्राम बढ़ता जा रहा है। इस बीच, दिल्ली में चुनाव आयोग के दफ्तर के सामने NSUI ने विरोध प्रदर्शन किया।
मीनाक्षी नटराजन का नामांकन खारिज होने के बाद कांग्रेस आगबबूला है। चुनाव आयोग में शिकायत दर्ज करने के बाद कांग्रेस आज सुप्रीम कोर्ट पहुंच गई और रिटर्निंग ऑफिसर के फैसले को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती देते हुए उसे रद्द करने की मांग की गई।
शुक्रवार को मध्य प्रदेश के सभी कांग्रेस विधायकों को दिल्ली बुलाया गया है। विधायक कांग्रेस आलाकमान से मुलाकात करेंगे। कांग्रेस मीनाक्षी नटराजन के मामले पर कल प्रदर्शन की तैयारी कर रही है। सभी विधायक और सीनियर लीडर्स भी कल दिल्ली में रहेंगे। इसके साथ ही राष्ट्रपति से भी मिलने के लिए समय मांगा गया है।









