नई दिल्ली: पीएम नरेंद्र मोदी के कार्यकाल के 12 साल पूरे होने और देश के सबसे लंबे समय तक सेवा देने वाले निर्वाचित प्रधानमंत्री बनने के ऐतिहासिक मौके पर आज यानि बुद्धवार को नई दिल्ली के भारत मंडपम में NDA के मुख्यमंत्रियों, उप-मुख्यमंत्रियों और आला नेताओं की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।
पीएम मोदी ने केंद्र सरकार के मुखिया के रूप में 4,399 दिन पूरे कर लिए हैं। उन्होंने भारत के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू के निर्वाचित प्रधानमंत्री के रूप में लगातार 4,398 दिनों के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया है।
गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, नितिन गडकरी और भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन के साथ-साथ सहयोगी दलों के प्रमुख नेता शामिल हुए।
3 घंटे चली इस बैठक में एनडीए सरकार की 12 साल की उपलब्धियों को जनता तक ले जाने, राज्यों में चल रही विकास परियोजनाओं की समीक्षा करने और साल 2047 तक भारत को एक विकसित राष्ट्र बनाने के रोडमैप पर चर्चा हुई।
इस मौके पर पीएम मोदी ने कहा क (चरैवेति, चरैवेति (चलते रहो, चलते रहो) के मंत्र के साथ इस राजनीतिक यात्रा में मैंने कभी नहीं सोचा था कि मैं इस मुकाम पर पहुँचूँगा। लगातार निर्वाचित प्रधानमंत्री के रूप में देश की सेवा करना मेरा परम सौभाग्य है।
उन्होंने इस ऐतिहासिक अवसर और प्रस्ताव के लिए सभी सहयोगी दलों के नेताओं, मुख्यमंत्रियों और भारतीय जनता पार्टी (BJP) के जमीनी कार्यकर्ताओं को धन्यवाद देते हुए इसे उन्हें समर्पित किया।









