BJP ने राज्यसभा के लिए घोषित किए 9 उम्मीदवारों के नाम, बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन का नाम भी शामिल

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

नई दिल्ली: राज्यसभा चुनाव 2026 को लेकर चुनावी सरगर्मी ज़ोरो पर है। नामांकन प्रक्रिया में सिर्फ एक दिन बचा है।  इससे ठीक पहले BJP की केंद्रीय चुनाव समिति ने राज्यसभा के लिए 9 नामों की घोषणा कर दी है।

इस लिस्ट में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन का नाम भी शामिल है। बीजेपी ने नितिन नवीन को बिहार से राज्यसभा भेजने के लिए नामित किया है। इसके अलावा बीजेपी ने पश्चिम बंगाल से राहुल सिन्हा का नाम भी राज्यसभा के लिए भेजा है।

बीजेपी की ओर से जारी लिस्ट में बिहार से 2, असम से 2, ओडिशा से 2 और छत्तीसगढ़, हरियाणा और ओडिशा से एक-एक उम्मीदवारों के नाम है। बीजेपी ने बिहार से नितिन नवीन और शिवेश कुमार का नाम दिया है। इसके अलावा असम से तेराश गोवाला और जेगेन मोहन का नाम है। छत्तीसगढ़ से लक्ष्मी वर्मा का नाम है। इस लिस्ट में आगे हरियाणा से संजय भाटिया और पश्चिम बंगाल से राहुल सिन्हा का नाम भी है। इसके अलावा बीजेपी की लिस्ट में ओडिशा से मनमोहन सामल और सुजीत कुमार दो लोगों के नाम हैं।

 

News 7
Author: News 7

Leave a Comment

और पढ़ें

Orpheus Financial