JNU में हिंसक प्रदर्शन पर पुलिस का ऐक्शन, JNUSU प्रेसिडेंट समेत 14 छात्र गिरफ्तार, 25000 के बेल बॉन्ड पर कोर्ट ने छात्रों को दी जमानत

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

नई दिल्ली: जेएनयू छात्रों के गुरुवार को प्रदर्शन के दौरान भारी बवाल देखने को मिला। पुलिस ने कुछ छात्रों को पकड़ा, जिनकी आज कोर्ट में पेशी हुई। 25 हजार के बेल बॉन्ड पर अदालत ने छात्रों को जमानत दी है।

जवाहर लाल नेहरू यूनिवर्सिटी के छात्रों ने गुरुवार को एक विरोध मार्च निकाला। इस दौरान उनकी पुलिस से झड़प भी हुई। पुलिस ने दावा किया कि प्रदर्शनकारियों ने उन पर हमला किया। वहीं प्रदर्शनकारी छात्रों ने अपने खिलाफ अत्यधिक बल प्रयोग का आरोप लगाया। इस मामले में प्रदर्शनकारी छात्रों में से कई को हिरासत में लिया गया। शुक्रवार सुबह पुलिस ने इन पकड़े गए छात्रों को दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट में पेश किया, जहां अदालत ने सभी आरोपी छात्रों को 25000 रुपये के बेल बांड पर जमानत दे दी।

दरअसल जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय का माहौल एक बार फिर से काफ़ी तनावपूर्ण हो गया है. छात्रसंघ (JNUSU) ने कैंपस से मिनिस्ट्री ऑफ एजुकेशन तक लॉन्ग मार्च निकालने का ऐलान किया था। इसका उद्देश्य रोहित एक्ट लागू करना और UGC के नियम के खिलाफ अपना विरोध दर्ज करना था।  लेकिन वहां पर देखते ही देखते माहौल बदल गया। मार्च को रोकने के लिए दिल्ली पुलिस , RAF और CRPF की टीमें तैनात की गई थी. जिसके बाद छात्रों की पुलिस के साथ झड़प हो गई।

दिल्ली पुलिस ने प्रदर्शन कर रहे 14 छात्रों को गिरफ्तार कर लिया। कुलपति के खिलाफ निकाले गए विरोध मार्च से शुरू हुआ विवाद देखते-देखते मारपीट, पत्थरबाजी और अफरातफरी में बदल गया।

मार्च’ से हुई। लेफ्ट छात्र संगठनों ने विश्वविद्यालय की कुलपति पर कथित जातिवादी टिप्पणी का आरोप लगाते हुए मार्च निकाला और उनके इस्तीफे की मांग की।

प्रदर्शन के दौरान कैंपस में राजनीतिक माहौल गर्म हो गया। लेफ्ट संगठनों का कहना है कि मार्च शांतिपूर्ण था, लेकिन रास्ता रोके जाने के बाद विवाद बढ़ा और दोनों पक्षों के बीच तनाव पैदा हो गया।

घटनाक्रम की शुरुआत गुरुवार को निकाले गए ‘समानता मार्च’ से हुई। लेफ्ट छात्र संगठनों ने विश्वविद्यालय की कुलपति पर कथित जातिवादी टिप्पणी का आरोप लगाते हुए मार्च निकाला और उनके इस्तीफे की मांग की।

प्रदर्शन के दौरान कैंपस में राजनीतिक माहौल गर्म हो गया। लेफ्ट संगठनों का कहना है कि मार्च शांतिपूर्ण था, लेकिन रास्ता रोके जाने के बाद विवाद बढ़ा और दोनों पक्षों के बीच तनाव पैदा हो गया।

रात करीब डेढ़ बजे स्थिति अचानक नियंत्रण से बाहर हो गई। कैंपस के कई हिस्सों में छात्रों के बीच मारपीट और पत्थरबाजी की घटनाएं सामने आईं।

वीडियो में छात्र मुंह ढककर भागते और एक-दूसरे पर पत्थर फेंकते दिखाई दिए। अफरातफरी के माहौल में कई छात्रों को खुद को बचाने के लिए कमरों और बाथरूम में बंद होना पड़ा।

जेएनयू में इस घटना के बाद माहौल तनावपूर्ण बना हुआ है. छात्र संगठन देशभर के विद्यार्थियों और लोकतंत्र समर्थक नागरिकों से समर्थन की अपील कर रहे हैं। उनका कहना है कि यह सिर्फ जेएनयू का मुद्दा नहीं, बल्कि देशभर के सार्वजनिक विश्वविद्यालयों और छात्रों के अधिकारों से जुड़ा सवाल है।

News 7
Author: News 7

Leave a Comment

और पढ़ें

Orpheus Financial