पीएम मोदी ने ग्रेटर नोएडा में सेमीकंडक्टर यूनिट की रखी नींव, भारत की पहली OSAT सुविधा से होगी लैस, मेक इन इंडिया को मिलेगी ताकत

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

नई दिल्ली/नोएडा:  उत्तर प्रदेश के औद्योगिक विकास और तकनीक की दुनिया में आज एक ऐतिहासिक अध्याय जुड़ गया जब डिजिटल इंडिया के संकल्प को नई ऊंचाई देते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जेवर के सेक्टर-28 में उत्तर भारत की पहली सेमीकंडक्टर यूनिट का वर्चुअल शिलान्यास किया।

इस पहल को भारत के सेमीकंडक्टर सिस्टम को मजबूत करने और तकनीकी आत्मनिर्भरता पाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया गया है। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि जहां भी सेमीकंडक्टर यूनिट स्थापित होती है, वहीं डिजाइन सेंटर, स्टार्टअप और इनोवेशन का विकास होता है। उन्होंने जोर देकर कहा कि उत्तर प्रदेश अब देश के सेमीकंडक्टर इंडस्ट्री का एक प्रमुख केंद्र बनने की दिशा में अग्रसर है। उन्होंने कहा कि यह दशक भारत के लिए तकनीकी प्रगति का दशक है और जो कुछ भी भारत इस दशक में तकनीक के क्षेत्र में कर रहा है, वह 21वीं सदी में देश की ताकत का आधार बनेगा।

पीएम मोदी ने वर्चुअल माध्यम से विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि आज 5G, 6G, इलेक्ट्रिक व्हीकल और डिफेंस, हर सामान की आत्मा सेमीकंडक्टर है. उन्होंने कहा अब हमें चिप के लिए दूसरों की तरफ नहीं देखना पड़ेगा. अपनी चिप होने से वैश्विक मैन्युफैक्चरिंग में भारत की भागीदारी बढ़ेगी.

पीएम ने कहा भारत सेमीकंडक्टर डिजाइनिंग के लिए 85,000 से ज्यादा ‘इंडस्ट्री रेडी’ प्रोफेशनल तैयार कर रहा है. पीएम ने संतोष व्यक्त किया कि देश के आधे से अधिक मोबाइल फोन आज उत्तर प्रदेश में बन रहे हैं. जो यूपी कभी अपराध और पलायन के लिए जाना जाता था, आज वह एक्सप्रेस-वे और डिफेंस कॉरिडोर वाला राज्य बन चुका है.

इस अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रधानमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री के विजन और अन्नदाता किसानों के सहयोग से ही आज यह क्षेत्र ‘इलेक्ट्रॉनिक कंपोनेंट हब’ के रूप में स्थापित हो रहा है. उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश में ‘ईज ऑफ डूइंग बिजनेस’ के तहत 13% से अधिक सुधार लागू किए गए हैं, जिसका परिणाम निवेश के रूप में दिख रहा है.

News 7
Author: News 7

Leave a Comment

और पढ़ें

Orpheus Financial