एआई इंपैक्ट समिट 2026: पीएम ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के लिए भारत के बड़े ‘MANAV विजन’ को किया पेश

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

नई दिल्ली: देश की राजधानी नई दिल्ली में आज गुरुवार को पीएम मोदी ने इंडिया एआई इंपैक्ट समिट 2026 (AI Impact Summit 2026) का उद्घाटन किया. इस अवसर पर पीएम ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के लिए भारत के बड़े ‘MANAV विजन’ को पेश किया, जिसमें नैतिक, जवाबदेह और सबको साथ लेकर चलने वाले AI गवर्नेंस के लिए इंसानी सोच वाला फ्रेमवर्क बताया गया.

प्रधानमंत्री मोदी ने दुनियाभर के AI कंपनियों के तमाम सीईओ (CEO) को संबोधित करते हुए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) को सही दिशा पर जोर दिया. बता दें, राष्ट्रीय राजधानी में आयोजित हो रहे समिट में डेलीगेट्स को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि आज AI इम्पैक्ट समिट में, मैं AI के लिए MANAV विजन पेश करता हूं. MANAV का मतलब है इंसान.

प्रधानमंत्री ने इस एक्रोनिम को समझाते हुए कहा कि-

  • M का मतलब है मोरल और एथिकल सिस्टम – AI एथिकल गाइडेंस पर आधारित होना चाहिए.
  • A का मतलब है अकाउंटेबल गवर्नेंस, जिसका मतलब है ट्रांसपेरेंट नियम और मज़बूत निगरानी.
  • N का मतलब है नेशनल सॉवरेनिटी – जिसका डेटा, उसका अधिकार.
  • A का मतलब है एक्सेसिबल और इनक्लूसिव – AI एक मल्टीप्लायर होना चाहिए, मोनोपॉली नहीं.
  • V का मतलब है वैलिड और लेजिटिमेट – AI कानूनी और वेरिफाइड होना चाहिए.

पीएम मोदी ने कहा कि MANAV विजन ग्लोबल AI इकोसिस्टम के लिए एक गाइडिंग फ्रेमवर्क के तौर पर काम करेगा. उन्होंने कहा कि भारत का यह MANAV विजन 21वीं सदी की AI-बेस्ड दुनिया में मानवता की भलाई के लिए एक जरूरी कड़ी बनेगा. उभरते खतरों के बारे में चिंताओं पर जोर देते हुए, प्रधानमंत्री ने खास तौर पर बच्चों के लिए मजबूत सुरक्षा उपायों की जरूरत पर जोर दिया. उन्होंने कहा कि हमें बच्चों की सुरक्षा को लेकर ज्यादा सावधान रहना होगा. AI स्पेस भी बच्चों के लिए सुरक्षित और परिवार के हिसाब से होना चाहिए.

News 7
Author: News 7

Leave a Comment

और पढ़ें

Orpheus Financial