बारामती: अजित सिंह के निधन से पहले ही दोनों एनसीपी के विलय के मुद्दे पर बातचीत चल रही थी लेकिन उनके निधन के बाद एक बार फिर शरद पवार का बड़ा बयान सामने आया है।
शरद पवार ने इस मुद्दे को लेकर सीएम देवेंद्र फडणवीस पर तीखी प्रतिक्रिया दी है। शरद पवार ने कहा है कि विलय की बातचीत में देवेंद्र फडणवीस नहीं थे तो इसलिए इस मुद्दे पर उन्हें बोलने का हक नहीं है।शरद पवार ने ये भी कहा कि विलय की बातचीत जयंत पाटिल और अजित पवार के बीच हो रही थी।
वहीं सुनेत्रा पवार के डिप्टी सीएम बनने पर भी शरद पवार का बयान सामने आया। शरद पवार ने कहा कि हमें खुशी है कि सुनेत्रा पवार को डिप्टी सीएम बनने का मौका मिला इससे हमें बहुत खुशी हुई है।










