भारत-अमेरिका के बीच हुई ट्रेड डील पर बोले पीयूष गोयल, कहा- देशहित, जनहित में हुआ समझौता

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

नई दिल्ली : भारत- अमेरिका के बीच हुई ट्रेड डील पर केंद्र सरकार का बयान आया है। केंद्रीय वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए कहा कि अमेरिका के साथ शानदार डील हुई.  देशहित, जनहित में समझौता हुआ है.  उन्होंने अमेरिका के साथ एक बहुत अच्छा व्यापार समझौता किया है.

जिसका देशवासी कई महीनों से इंतजार कर रहे थे. राष्ट्रीय हित और जनहित को सबसे आगे रखते हुए, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में कल रात एक ऐसे व्यापार समझौते को अंतिम रूप दिया गया है जो एक मजबूत भारत के भविष्य को बेहतर बनाएगा.

साथ ही पीयूष गोयल ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने राष्ट्रपति ट्रंप के साथ अपने दोस्ताना संबंधों और करीबी रिश्तों का फायदा उठाते हुए अमेरिका के साथ एक ट्रेड डील फाइनल की है, इस डील से भारत के भविष्य को चार चांद लगेंगे. हम डील की जानकारी संसद में देना चाहते थे. देश को इस डील का इंतजार था. ये भारत को मजबूत करने वाली डील है. लेकिन राहुल गांधी दोहरा रवैया दिखाते हैं. मैं सबकी तरफ से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद देता हूं और आप सभी को बधाई देता हूं, क्योंकि यह ट्रेड डील, जिसे प्रधानमंत्री ने कल फाइनल किया.

यह डील भारत की अर्थव्यवस्था के लिए, भारत के सभी 140 करोड़ नागरिकों के लिए, हर गरीब व्यक्ति, किसान, मछुआरे, गांवों में रहने वाले नौजवान और महिला, हमारी बहनों और महिलाओं के लिए बहुत सारे मौके लेकर आएगी..

News 7
Author: News 7

Leave a Comment

और पढ़ें

Orpheus Financial