अलंकार अग्निहोत्री ने मोदी सरकार पर साधा निशाना, कहा -ईस्ट इंडिया कंपनी की तरह काम कर रही है सरकार

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

कानपुर: अलंकार अग्निहोत्री शनिवार को अपने घर कानपुर पहुंचे. इस दौरान अलंकार अग्निहोत्री का माला पहनकर स्वागत किया गया और जिंदाबाद के नारे लगे. इसके बाद अलंकार ने अपने परिवार से मुलाकात की.

अलंकार अग्निहोत्री ने मीडिया से बात करते हुए सरकार पर हमला किया. कहा कि जिस तरह देश पर ईस्ट इंडिया कंपनी ने शासन किया था और यहां का पैसा अपने देश ले गए थे. उसी प्रकार वर्तमान समय में वेस्ट इंडिया कंपनी शासन कर रही है. इसके सीईओ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हैं और एमडी अमित शाह है. इन दोनों लोगों को वापस भेजने का काम करेंगे

वहीं, राजनीतिक दलों ने संपर्क के सवाल पर उन्होंने कहा, वह सभी राजनीतिक दलों के संपर्क में हैं. वह इतना दबाव में थे कि वह जनता के लिए काम ही नहीं कर पा रहे थे. अब उनकी अगली रणनीति एससी-एसटी कानून को खत्म किए जाने को लेकर रहेगी.

बता देंं कि बरेली के सिटी मजिस्ट्रेट अलंकार अग्निहोत्री ने गणतंत्र दिवस पर अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. उन्होंने कहा था कि UGC के नए कानून और शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के शिष्यों की पिटाई से आहत होकर इस्तीफा दिया है.

 

News 7
Author: News 7

Leave a Comment

और पढ़ें

Orpheus Financial