बंगाल में ममता सरकार पर गरजे अमित शाह, TMC पर घुसपैठियों को पनाह देने का लागाया आरोप

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

पश्चिम बंगाल: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शनिवार को ममता बनर्जी सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने सरकार पर ”घुसपैठियों को पनाह देने”, भ्रष्टाचार को बढ़ावा देने और चुनावी फायदे के लिए जानबूझकर सीमा सुरक्षा उपायों में रुकावट डालने का आरोप लगाया।

कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए अमित शाह ने कहा, “हमारे पीएम मोदी ने बंगाल के विकास के लिए कोई कसर नहीं छोड़ी है, 12 नई ट्रेनें शुरू की गई हैं और हमने पश्चिम बंगाल सरकार को 10 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा दिए हैं। क्या आपके गांव तक कुछ पहुंचा? नरेंद्र मोदी जो सारा पैसा भेज रहे हैं, वह कहां जा रहा है? वह सब TMC सिंडिकेट की जेब में चला गया है। मैं वादा करता हूं कि अगर आप BJP सरकार चुनते हैं, तो पीएम मोदी यह पक्का करेंगे कि हर रुपया बंगाल के गांवों और गरीबों तक पहुंचे। कोई कट मनी नहीं!”

उन्होंने आगे कहा, “चुनावों के दौरान, ममता बनर्जी की पार्टी ने 7 से अधिक BJP कार्यकर्ताओं को मार डाला, सैकड़ों को घायल किया, घर जलाए, और कई लोगों को झूठे केस में जेल में डाल दिया। आज, मैं बंगाल के BJP कार्यकर्ताओं से कहता हूं। हमारे शहीदों को याद रखें, हर पल कमल के निशान को समर्पित करें, और BJP को पहली बार बंगाल में सरकार बनाने का लक्ष्य रखें।

इस बार TMC का जाना तय:

अमित शाह ने कहा कि आने वाले विधानसभा चुनाव में तृणमूल सरकार का ”जाना तय है।” उन्होंने कहा कि वेस्ट बंगाल में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनना न सिर्फ राज्य के लिए, बल्कि राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए भी बेहद जरूरी है। उन्होंने दावा किया कि राज्य में प्रशासन और पुलिस अवैध प्रवासियों को नहीं रोक रही है, जिन्हें जाली दस्तावेजों का इस्तेमाल करके पूरे देश में भेजा जा रहा है। कोलकाता के पास आनंदपुर में मोमो बनाने की फैक्टरी में हाल ही में लगी आग की घटना का जिक्र करते हुए बीजेपी नेता अमित शाह ने आरोप लगाया कि यह ”कोई हादसा नहीं था, बल्कि ममता बनर्जी सरकार के भ्रष्टाचार का नतीजा था।”

 

News 7
Author: News 7

Leave a Comment

और पढ़ें

Orpheus Financial