दिल्ली के लोगों को आज 81 नए आयुष्मान आरोग्य मंदिर का मिलने जा रहा तोहफा, करीब 7 लाख हेल्थ कार्ड जारी

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

नई दिल्ली : दिल्ली सरकार आयुष्मान आरोग्य मंदिरों के विस्तार के साथ आयुष्मान भारत–प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना और आयुष्मान भारत–वय वंदना योजना को प्रभावी ढंग से लागू करने में जुटी है. इसके तहत ही आज दिल्ली सरकार विस्तार के पांचवें चरण के तहत 81 नए आयुष्मान आरोग्य मंदिर दिल्ली की जनता को समर्पित करेगी.

सरकार का दावा है कि इससे दिल्ली में वार्ड और मोहल्ला स्तर पर प्राइमरी हेल्थकेयर सेवाओं को और ज्यादा मजबूती मिलेगी. दिल्ली में अभी 238 आयुष्मान आरोग्य मंदिर काम कर रहे हैं. बुधवार को 81 नए आरोग्य मंदिरों के उद्घाटन के बाद आयुष्मान आरोग्य मंदिरों की कुल संख्या बढ़कर 319 हो जाएगी.

दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री पंकज कुमार सिंह के अनुसार आयुष्मान आरोग्य मंदिरों के विस्तार के साथ-साथ राजधानी दिल्ली में 13 जनवरी 2026 तक दिल्ली में कुल 6,91,530 हेल्थ कार्ड जारी किए गए हैं. सेकेंडरी और टर्शियरी केयर तक लोगों की आसान पहुंच सुनिश्चित करने के लिए दिल्ली में 189 अस्पतालों को पैनल में शामिल किए गए हैं, जिनमें 138 प्राइवेट अस्पताल, 41 दिल्ली सरकार के अस्पताल और 10 केंद्र सरकार के अस्पताल भी शामिल हैं. पैनल में शामिल सभी संस्थान कैशलेस इलाज देते हैं, जिससे यह सुनिश्चित होता है कि आर्थिक रूप से कमज़ोर परिवार बिना किसी खर्च और रुकावट के इलाज पा सकें.

आयुष्मान आरोग्य मंदिर दिल्ली सरकार के हर घर के पास मुफ्त, सुलभ और सम्मानजनक प्राइमरी हेल्थकेयर देने की योजना है. हर आयुष्मान आरोग्य मंदिर में डॉक्टर्स, कंसल्टेशन, ज़रूरी दवाएं और डायग्नोस्टिक टेस्ट के साथ-साथ डायबिटीज, हाइपरटेंशन, कैंसर की स्क्रीनिंग, मां और बच्चे की हेल्थकेयर, मुफ्त टीकाकरण, ग्रोथ मॉनिटरिंग, लाइफस्टाइल काउंसलिंग, मानसिक स्वास्थ्य सेवाएं और योग और पोषण मार्गदर्शन जैसे कई स्वास्थ्य सुविधाएं मिल रही हैं.

 

News 7
Author: News 7

Leave a Comment

और पढ़ें

Orpheus Financial