अर्जेंटीना के दिग्गज फुटबॉलर लियोनेल मेसी शनिवार को भारत दौर के लिए कोलकाता पहुंच गए। मेसी ने सुबह तड़के कोलकाता में कदम रखा।हज़ारो फैंस उनका दीदार करने के लिए एयरपोर्ट पर मौजूद थे। उनके आने पर पूरे शहर में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। कोलकाता फुटबॉल को सबसे ज्यादा प्यार करने वाले भारतीय शहरों में हैं। यही वजह है कि कोलकता में सुपर स्टार का शानदार स्वागत किया गया। एक झलक पाने को फेंस् बेताब नज़र आये।
GOAT इंडिया टूर 2025 के नाम से होने वाली ये मेस्सी की भारत यात्रा 2011 के बाद पहली बार है. वो अपने स्ट्राइक पार्टनर लुइस सुआरेज और अर्जेंटीना के टीम के साथी रोड्रिगो डी पॉल के साथ यहां पहुंचे। इस दौरान वह कोलकाता, हैदराबाद, मुंबई और दिल्ली की यात्रा करेंगे. इस दौरान वो मुख्यमंत्रियों, कॉर्पोरेट नेताओं, बॉलीवुड हस्तियों और आखिर में सोमवार 15 दिसंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी मिलेंगे.
मेसी की एक झलक पाने के लिए देर रात ही हजारों प्रशंसक एयरपोर्ट के बाहर जमा हो गए थे। उनके आने पर सिटी ऑफ जॉय के नाम से मशहूर इस शहर में अलग ही उत्साह देखने को मिला है।
मेसी भारत के तीन दिन के दौरे पर हैं। वह अभी कोलकाता में हैं। इसके बाद हैदराबाद और फिर मुंबई, दिल्ली जाएंगे। कोलकाता में वह सुबह 9:30 से 10:30 बजे तक आयोजित एक कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे जो काफी निजी है। इसमें चुनिंदा मेहमान और आयोजक ही शामिल होंगे। इसके बाद मेसी ऑनलाइन अपनी एक प्रतिमा का वर्चुअली उद्घाटन करेंगे।
लेकिन फैंस को सबसे ज्यादा इंतजार युवा भारती स्टेडियम में होने वाला एक दोस्ताना मैच का है। इस मैच को देखने के लिए हजारों लोगों के आने की उम्मीद है। इसके बाद स्टेडियम में ही फैन इंटरेक्शन कार्यक्रम के साथ मेसी कोलकाता से विदा लेंगे।










