राहुल गांधी के ‘हाइड्रोजन बम’ से हरियाणा में गरमाई सियासत, वोट चोरी पर शुरू हुई जुबानी जंग, चुनाव आयोग जल्द देगा जवाब

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने वोट चोरी के मुद्दे पर नई दिल्ली के इंदिरा भवन में प्रेस कॉन्फ्रेंस की. इस प्रेस कॉन्फ्रेंस को उन्होंने ‘H फाइल्स’ नाम दिया यानी हरियाणा फाइल्स. इस प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए राहुल गांधी ने बीजेपी और चुनाव आयोग पर हरियाणा विधानसभा चुनाव में धांधली के आरोप लगाए. राहुल गांधी ने कहा कि “हरियाणा में चोरी की सरकार है. हरियाणा विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की जीत हुई है और बीजेपी की हार हुई है. पांच तरीके से वोट चोरी कर हरियाणा में बीजेपी की सरकार बनी. ये इलेक्शन कमीशन की मिलीभगत से हुआ है.”

चुनाव आयोग जल्द देगा जवाब: राहुल गांधी के आरोपों पर चुनाव आयोग ने भी पोस्ट कर लिखा. “प्रिय मतदाताओं, विपक्ष के नेता राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस पर विस्तृत प्रतिक्रिया जल्द ही दी जाएगी।- सीईओ हरियाणा”

वहीं बीजेपी ने भी राहुल के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा “संसद सत्र के दौरान, राहुल गांधी ने मिंता देवी नाम की एक महिला की तस्वीर वाली एक टी-शर्ट संसद परिसर में घूम-घूम कर प्रसारित की और उसका मज़ाक उड़ाया। शाम तक, उस महिला ने सार्वजनिक रूप से कांग्रेस पार्टी की निंदा की और कहा कि उसने फ़र्ज़ी तस्वीर, झूठे नाम और मनगढ़ंत मुद्दे के ज़रिए उसे बदनाम किया है। राहुल गांधी और कांग्रेस पार्टी ऐसे झूठे दावे दोहराते रहते हैं। बिहार में मतदान बस दो दिन दूर है, इसलिए वे ध्यान भटकाने के लिए हरियाणा से जुड़े मुद्दे उठा रहे हैं।

राहुल गांधी के वोट चोरी के आरोपों पर इनेलो नेता अभय चौटाला ने प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा “वोट चोरी करना किसने सिखाया? कांग्रेस ने…राहुल गांधी से पूछो की 14 वोट चोरी हुए थे वो किसने किए थे. बीजेपी और कांग्रेस दोनों मिलकर इस चेयर को आगे बढ़ा रही है. इसकी शुरुआत कांग्रेस ने की. पहले इसे कांग्रेस करती थी. अब बीजेपी वोट चोरी कर रही है. हिमाचल में कांग्रेस जब सत्ता में आई, तो राहुल गांधी ने हिमाचल का उदाहरण क्यों नहीं दिया? राहुल गांधी ने कर्नाटक का उदाहरण क्यों नहीं दिया? राहुल गांधी अगर वोट चोरी की बात करते हैं, तो उन्होंने तेलंगाना का उदाहरण क्यों नहीं दिया? वहां वोट चोरी नहीं हो सकती? मैं बीजेपी के पक्ष की बात नहीं कर रहा. ये दोनों (कांग्रेस और बीजेपी) चोर-चोर मौसेरे भाई हैं. इस तरह की बातें करके लोगों का बेवकूफ बनाने की कोशिश की जा रही है.”

हरियाणा से कांग्रेस सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने भी एक के बाद एक पोस्ट कर बीजेपी और इलेक्शन कमीशन पर सवाल उठाया. राहुल गांधी के खुलासे पर दीपेंद्र हुड्डा ने लिखा “1 ही इंसान की 22 वोट, 10 बूथ पर, राई विधानसभा में और व्यक्ति brazil की रहने वाली Matheus Ferrero नाम हैं”

News 7
Author: News 7

Leave a Comment

और पढ़ें

Orpheus Financial