IND vs AUS: भारत ने ऑस्ट्रेलिया को तीसरा टी20 में हराया, 5 विकेट से दी मात, सीरीज 1-1 से बराबर

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

भारत ने ऑस्ट्रेलिया को तीसरा टी20 मैच 5 विकेट से हरा दिया है. होबार्ट के बेलेरिव ओवल क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए इस मैच में टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम ने 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 186 रन बनाए हैं. भारतीय टीम ने इस लक्ष्य को 18.3 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 188 रन बनाकर हासिल कर लिया. इसके साथ ही भारतीय टीम ने सीरीज 1-1 से बराबर कर दी है. अर्शदीप सिंह को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया.

भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 5 विकेट से हराया
भारत की ओर से लक्ष्य का पीछा करते हुए अभिषेक शर्मा और शुभमन गिल ने पारी की शुरुआत की. अभिषेक 25 और शुभमन 15 रन बनाकर आउट हो गए. इसके बाद सूर्या 24, अक्षर पटेल 17 और तिलक वर्मा 29 रन बनाकर पवेलियन लौट गए. इसके बाद वाशिंटन सुंदर और जितेश शर्मा ने टीम इंडिया को जीत की दहलीज तक पहुंचाया.

वाशिंगटन सुंदर ने 23 बॉल में 3 चौके और 4 छक्कों के साथ 49 रनों की पारी खेली, जबकि जितेश शर्मा ने 13 बॉल में 3 चौकों की मदद से 22 रन बनाए. ऑस्ट्रेलिया के लिए नाथन एलिस ने 3 विकेट चटकाए और जेवियर बार्टलेट और मार्कस स्टोइनिस ने 1-1 विकेट हासिल किया.

ऑस्ट्रेलिया की शुरुआत खराब रही और अर्शदीप सिंह ने ट्रेविस हेड (4) और जोश इग्लिस (1) को पवेलियन भेज दिया. इसके बाद वरुण चक्रवर्ती ने मिशेल मार्श (11) और मिचेल ओवन (0) को पवेलियन भेज दिया. इसके बाद डिम डेविड और मार्कस स्टोइनिस ने पारी को संभाला. डेविड ने टीम के लिए शानदार अर्धशतकीय पारी खेली. उन्होंने 38 बॉल में 8 चौके और 5 छक्कों के साथ 70 रनों की पारी खेली. उन्हें शिवम दुबे ने तिलक वर्मा के हाथों कैच आउट कराया.

स्टोइनिस ने भी उगली बल्ले से आग
मार्कस स्टोइनिस ने बेहतरीन पारी खेली. उन्होंने भी 39 बॉल में 8 चौके और 2 छक्कों के साथ 64 रनों की पारी खेलकर अर्धशतक लगाया. उनकी पारी का भी अंत अर्शदीप सिंह ने किया. इसके साथ ही मैथ्यू शॉर्ट ने भी टीम के लिए 26 रनों का योगदान दिया. भारत के लिए अर्शदीप सिंह ने 3 और वरुण चक्रवर्ती ने 2 विकेट हासिल किए, जबकि शिवम दुबे ने 1 विकेट हासिल किया.

 

News 7
Author: News 7

Leave a Comment

और पढ़ें

Orpheus Financial