पटना: बिहार विधानसभा चुनाव की सरगर्मियों के बीच महागठबंधन ने अपना साझा घोषणा पत्र जारी कर दिया. इसे ‘तेजस्वी प्रण पत्र’ नाम दिया गया है, जो महागठबंधन के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार तेजस्वी यादव के नेतृत्व में अगले पांच वर्षों के लिए विकास का रोडमैप पेश करता है. पटना के मौर्या होटल में तेजस्वी यादव और गठबंधन के नेताओं ने इस दस्तावेज को जारी किया, जिसमें युवाओं, महिलाओं, किसानों और गरीबों के लिए कई क्रांतिकारी वादे किए गए हैं.
शाम करीब साढ़े चार बजे शुरू हुए कार्यक्रम में राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी), कांग्रेस, वाम दलों समेत महागठबंधन के सभी प्रमुख नेताओं ने शिरकत की. मंच पर वीआईपी से मुकेश सहनी, कांग्रेस से मदन मोहन झा, आईआईपी से आईपी गुप्ता, माले से दीपांकर भट्टाचार्य और सीपीआई से रामनरेश पांडे की मौजूदगी देखी गई.
घोषणा मत्र में हर घर सरकारी नौकरी, भूमिहीन परिवारों को 5 डिसमिल जमीन और 200 यूनिट मुफ्त बिजली जैसे प्रमुख वादे शामिल हैं. यह घोषणा-पत्र राजद, कांग्रेस सहित सभी सहयोगी दलों के नेताओं ने संयुक्त रूप से जारी किया, जिसमें नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के ‘प्रण’ प्रमुखता से शामिल हैं.
इस दौरान मीडिया को सम्बोधित करते हुए तेजस्वी यादव ने सरकार पर जमकर हमला किया।उन्होंने कहा कि आज बिहार में अफसरशाही पूरी तरह से हावी है कोई भी काम बिना पैसों को नहीं होता। साथ ही सीएम पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार को NDA पुतला बना कर इस्तेमाल कर रही है
तेजस्वी यादव ने कहा कि जो वादे हमने किए है उनको पूरा करेंगे।साथ ही उन्होंने कहा कि हम झूठे वादे नहीं करते जो कहते हैं वो करते हैं।तेजस्वी यादव ने कहा कि इस बार बदलाव होकर रहेगा जनता बदलाव के लिए तैयार है ।










