बंद हुये केदारनाथ धाम के कपाट, सीएम धामी बने साक्षी

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

देहरादून: उत्तराखंड में चारधाम यात्रा अपने अतिंम चरण में है. 22 अक्टूबर को गंगोत्री धाम के कपाट बंद हुये. आज केदारनाथ के कपाट बंद कर दिये गये हैं. केदारनाथ के कपाट 8 बजकर 30 मिनट पर पूरे विधि विधान के साथ बंद किये गये. वहीं, यमुनोत्री धाम के कपाट भी दोपहर 12 बजकर 30 मिनट पर शीतकाल के लिए बंद किए जाएंगे.

आज रामपुर में होगा बाबा केदार की डोली का रात्रि विश्राम

बाबा केदार की डोली आज केदारनाथ से प्रस्थान कर रात्रि विश्राम के लिए रामपुर पहुंचेगी. 24 अक्टूबर को दूसरे पड़ाव गुप्तकाशी पहुंचेगी. 25 अक्तूबर को बाबा केदार की पंचमुखी चल विग्रह डोली शीतकालीन गद्दीस्थल ओंकारेश्वर मंदिर ऊखीमठ पहुंचेगी. शीतकालीन गद्दीस्थल ओंकारेश्वर मंदिर ऊखीमठ में ही भगवान केदारनाथ की छह महीने तक पूजा अर्चना की जाएगी. श्रद्धालु शीतकालीन यात्रा में यहां पहुंचकर बाबा केदार के दर्शन कर सकते हैं.

केदारनाथ पहुंचे सीएम धामी, कपाटबंदी के बने साक्षी

केदारनाथ के कपाट बंद होने के मौके पर सीएम धामी धाम में पहुंचे. सीएम धामी ने बाबा केदार के दर्शन कर आशीर्वाद लिया. इस दौरान सीएम धामी ने बाबा केदार से देश और प्रदेश की सुख समृद्धि की कामना की.

केदारनाथ में उमड़ा भक्तों का सैलाब, जयकारों से गूंजा धाम

केदारनाथ धाम के कपाट बंद होने से पहले धाम में भक्तों की भारी भीड़ है. हर कोई बाबा केदार के दर्शन कर खुद को धन्य कर लेना चाहता है. बाबा केदार के जयकारों से धाम गूंज रहा है. श्रद्दालुओं में खास उत्साह देखा जा रहा है.
News 7
Author: News 7

Leave a Comment

और पढ़ें

Orpheus Financial