पटना: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के लिए आरजेडी ने अपने 143 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है, जिसमें 38 जिले शामिल हैं. इसमें राघोपुर से तेजस्वी यादव जैसे हाई-प्रोफाइल नाम शामिल हैं. लिस्ट में पिछड़े वर्गों और अल्पसंख्यकों पर फोकस नजर आ रहा है.
तेजस्वी यादव सहित प्रमुख नाम शामिल: भोजपुरी गायक खेसारी लाल यादव को छपरा और स्मिता पूर्वे जैसे उम्मीदवारों को भी शामिल किया गया है. ये आरजेडी की व्यापक अपील को मजबूत करने की रणनीति का हिस्सा है. हालांकि, कांग्रेस और अन्य सहयोगियों के साथ सीट बंटवारे पर अनिश्चितता बनी हुई है, जिससे महागठबंधन की एकजुटता पर सवाल उठ रहे हैं.
सूची के ऐलान के साथ ही पार्टी के भीतर असंतोष के स्वर उभरे हैं. सीमा कुशवाहा जैसे नेताओं को टिकट न मिलने से नाराजगी सामने आई है, जिन्होंने कथित तौर पर व्यापक प्रचार किया था. यह असंतोष आरजेडी के लिए आंतरिक चुनौतियां खड़ी कर सकता है.
हम आपको बता दें की पहले चरण का मतदान 6 नवंबर और दूसरे चरण का मतदान 11 नवंबर को है. वहीं नतीजे 14 नवंबर को आएंगे.










