उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने समाजवादी पार्टी पर हमला बोला है। योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उन्होंने राम भक्तों पर गोलियां चलवाई और हमने दीप जलाए हैं।
योगी ने रविवार को अयोध्या में कहा, “जब हम लाखों दीपों से अयोध्या धाम को जगमगा रहे हैं तब हमें इस बात को नहीं भूलना चाहिए कि इसी अयोध्या में राम जन्मभूमि आंदोलन के दौरान कांग्रेस ने अदालत में कहा था कि राम तो एक मिथक हैं, सुप्रीम कोर्ट में कांग्रेस ने शपथ पत्र दिया था कि श्री राम काल्पनिक हैं और समाजवादी पार्टी ने राम भक्तों पर इसी अयोध्या में गोलियां चलाई थी।”
योगी आदित्यनाथ ने कहा, “ये वही लोग हैं जो बाबर की कब्र में जाकर सजदा करते हैं लेकिन जब अयोध्या में राम मंदिर में रामलला के विराजमान होने के कार्यक्रम में उन्हें निमंत्रण दिया जाता है तो वे इसे ठुकरा देते हैं।” योगी ने कहा कि हमें उनके दोहरे चरित्र को याद रखना होगा।










