भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन वनडे मैचों की सीरीज के पहले मैच में मेहमान को मेजबान के हाथों 7 विकेट से हार का सामना करना पड़ा. पर्थ के ऑप्टस स्टेडियम में खेले गए इस मैच में बारिश का सबसे ज्यादा दखल रहा, जिसकी वजह से चार बार मैच को रोकना पड़ा और आखिर में 26-26 ओवर का मैच संभव हो सका।
टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम टीम का टॉप ऑर्डर पूरी तरह से फ्लॉप रहा और रोहित 8 कोहली 0 गिल 10 और अय्यर 11 रन बनाकर पवेलियन लौट गए.
उसके बाद अक्षर के 31 और राहुल के 38 रनों की बदौलत भारत 9 विकेट पर 136 रन बनाने में सफल रहा. लेकिन डकवर्थ-लुईस-स्टर्न (DLS) की वजह से ये स्कोर और घटकर 130 हो गया. जिससे ऑस्ट्रेलिया को जीत के लिए 26 ओवर में 131 रन बनाने का आसान लक्ष्य मिला.
जिसको मेजबान टीम ने कप्तान मॉर्श के नाबाद 42 रनों की बदौलत 21.1 ओवर में ही तीन विकेट खोकर आसानी से हासिल कर लिया.
वनडे मैच में ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 7 विकेट से हरा दिया है. 131 रनों के लक्ष्य को मेजबान टीम ने 21.1 ओवर में ही हासिल कर लिया. कप्तान मिशेल मॉर्श ने 52 गेंदों पर नाबाद 42 रनों की पारी खेली जिसमें 2 चौके और तीन छक्के शामिल थे. उनके साथ मैट रेनशॉ 21 रन बनाकर नाबाद रहे. भारत की तरफ से अर्शदीप, अक्षर और सुंदर को 1-1 विकेट मिला
मॉर्श को प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड दिया गया. इस जीत के साथ ऑस्ट्रेलिया सीरीज में 1-0 की बढ़त बना लिया है. सीरीज का दूसरा मैच 23 अक्टूबर को एडिलेड ओवल में खेला जाएगा.










