‘इक्कीस’ के मेकर्स ने आज, 14 अक्टूबर फैंस को बड़ा अपडेट साझा किया है. फिल्म के स्टार कास्ट के साथ-साथ उन्होंने नई रिलीज डेट का खुलासा किया है. मेकर्स ने अगस्त्य नंदा का ‘इक्कीस’ से पहला लुक जारी किया है.
मैडॉक फिल्म्स ने आगामी फिल्म इक्कीस के दमदार पोस्टर जारी किए हैं, जो फिल्म की मनोरंजक कहानी की ओर इशारा करते हैं. ये पोस्टर एक युद्धग्रस्त माहौल को दर्शाते हैं. साथ ही बहादुरी और बलिदान को भी उजागर करते हैं.
मंगलवार को अरुण खेत्रपाल के जन्मदिन पर ‘इक्कीस’ से अगस्त्य नंदा का पहला लुक जारी किया. उन्होंने दो दमदार पोस्टर जारी किए, एक में वह युद्ध के लिए तैयार दिख रहे हैं. इस पोस्टर को साझा करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा है, , ‘इक्कीस नाम की एक ऐसी कहानी जो हमेशा हमारे दिलों में रहेगी. अरुण खेत्रपाल की जयंती पर फिल्म की शूटिंग पूरी कर ली गई है. दिनेश विजान और मैडॉक फिल्म्स प्रस्तुत करते हैं श्रीराम राघवन की निर्देशित “इक्कीस”, परमवीर चक्र विजेता सबसे कम उम्र के अधिकारी की एक सच्ची अनकही कहानी. दिसंबर 2025 में सिनेमाघरों में.’
इसके बाद मेकर्स ने अगस्त्य का एक दूसरा पोस्ट भी साझा किया है. पोस्टर पर कैप्शन दिया गया है, ‘वो इक्कीस का था, इक्कीस का ही रहेगा’. नव्या नंदा और शाहरुख खान की बेटी-एक्ट्रेस सुहाना खान ने पोस्टर शेयर करते हुए अगस्त्य को चीयरअप किया है.










