पश्चिम बंगाल: जलपाईगुड़ी में भीड़ ने BJP सांसद खगेन मुर्मू पर किया हमला, घायल

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

कोलकाता: पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों को जायजा लेने पहुंचे भाजपा सांसद खगेन मुर्मू पर सोमवार को स्थानीय लोगों ने हमला कर दिया, जिसमें वह घायल हो गए. भाजपा विधायक डॉ. शंकर घोष ने आरोप लगाया कि राहत सामग्री वितरित करते समय नागराकाटा में उन पर और मालदा उत्तर के सांसद खगेन मुर्मू पर भीड़ ने हमला किया.

आरोप है कि सांसद मुर्मू और विधायक शंकर घोष को स्थानीय लोगों ने कथित तौर पर धक्का दिया, जब वे उत्तर बंगाल के जलपाईगुड़ी जिले के बाढ़ प्रभावित नागराकाटा इलाके में स्थिति का जायजा लेने गए थे. घोष ने अस्पताल ले जाए जाने से पहले खून से सने सांसद मुर्मू का एक वीडियो सोशल मीडिया पर साझा किया और दावा किया कि नागराकाटा इलाके में स्थानीय लोगों ने उन्हें धक्का दिया और उनके वाहन में तोड़फोड़ की.

सिलीगुड़ी से भाजपा विधायक घोष ने कहा कि घटना के तुरंत बाद उन्हें मालदा उत्तर के सांसद को अस्पताल ले जाने के लिए वहां से निकलना पड़ा.

भाजपा नेताओं पर हमले की निंदा करते हुए केंद्रीय मंत्री सुकांत मजूमदार ने कहा कि इस घटना से पता चलता है कि पश्चिम बंगाल में लोकतंत्र नाम की कोई चीज नहीं है. उन्होंने कहा, “आज हमारे प्रदेश अध्यक्ष के नेतृत्व में भाजपा की एक टीम राहत कार्य के लिए, लोगों से मिलने वहां गई थी… ममता बनर्जी ने बांग्लादेश से रोहिंग्याओं को लाकर और उन्हें यहां बसाकर ऐसी स्थिति पैदा की है. मुझे लगता है कि यह पहले से योजनाबद्ध था और इसमें मुख्यमंत्री भी शामिल हैं, क्योंकि इतना बड़ा हमला मुख्यमंत्री की जानकारी के बिना नहीं हो सकता.”

पिछले दो दिनों में उत्तर बंगाल के कई जिलों में मूसलाधार बारिश के बाद बाढ़ की स्थिति पैदा हो गई है. भाजपा के दोनों नेता स्थिति का जायजा लेने बाढ़ प्रभावित इलाके में गए थे.

News 7
Author: News 7

Leave a Comment

और पढ़ें

Orpheus Financial