CM मोहन यादव के हॉट एयर बैलून में आग? मंदसौर प्रशासन ने सच्चाई से उठाया पर्दा

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

मंदसौर: मध्य प्रदेश के मंदसौर जिले में शनिवार सुबह मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव एक हादसे से बाल-बाल बच गए. वे सांसद सुधीर गुप्ता के साथ गांधीसागर फॉरेस्ट रिट्रीट पहुंचे थे, जहां उन्हें हॉट एयर बैलून की सवारी करनी थी. सुबह चंबल नदी में क्रूज और बोटिंग का आनंद लेने के बाद सीएम बैलून में सवार हो गए लेकिन तेज हवा के कारण उड़ान संभव नहीं हो सकी. इसी दौरान बैलून में हवा भरने की प्रक्रिया के समय निचला हिस्सा अचानक झुक गया और वहां आग लगने की खबर से हड़कंप मच गया.

सुरक्षाकर्मियों में मचा हड़कंप
दरअसल, शुक्रवार की शाम मंदसौर के गांधी सागर में फॉरेस्ट रिट्रीट मेले का शुभारंभ करने आए मुख्यमंत्री ने वहीं रात्रि विश्राम का भी ऐलान कर दिया था. शनिवार की अलसुबह सीएम ने उठकर चंबल में वोटिंग और क्रूज की सवारी करके जल यात्रा का आनंद उठाया. इंदौर रवानगी से पहले उन्होंने यहां एडवेंचर इवेंट के तहत हॉट एयर बैलून की यात्रा करने की इच्छा जाहिर की. इसके बाद यहां मौजूद कंपनी के कर्मचारियों ने हाट एयर बैलून को तत्काल मंगाया.

सीएम मोहन यादव जैसे ही बैलून के बॉक्स में चढ़े, बैलून को गर्म करने के लिए लगाई गई आग से बैलून के निचले पर्दे में आग लग गई. जिससे सुरक्षा व्यवस्था में हड़कंप मच गया. मौके पर तैनात सुरक्षा कर्मियों ने तुरंत अलर्ट होकर ट्रॉली को संभाला और कर्मचारियों ने तुरंत आग पर काबू पाया. समय रहते स्थिति नियंत्रण में आ गई और मुख्यमंत्री पूरी तरह सुरक्षित रहे. इसके बाद सीएम ने बैलून से उड़ान कैंसिल कर दी और कुछ ही देर बाद में हेलीकॉप्टर से इंदौर रवाना हो गए.

कलेक्टर ने आग लगने की घटना से किया इंकार
इस मामले में ठेकेदार कंपनी लालू जी एंड सन के मैनेजर सौरव गुप्ता ने बताया कि, ”सीएम ने उड़ान भरने की इच्छा जाहिर नहीं की थी. वे केवल फोटो खींचने की मंशा से ही यहां आए थे. उन्होंने बैलून में आग लगने की घटना से भी इनकार किया.” मंदसौर कलेक्टर अदिति गर्ग ने इस खबर को भ्रामक बताते हुए कहा कि ”सीएम की सुरक्षा में कोई चूक नहीं थी, बैलून में आग लगने की खबर भी गलत है.”

सीएम ने नहीं की बैलून की सवारी
इस घटना के बाद मुख्यमंत्री ने हॉट एयर बैलून की सवारी नहीं की और इंदौर के लिए रवाना हो गए. घटना से वहां मौजूद लोग और प्रशासनिक अमला कुछ देर के लिए चिंतित हो गया था. हालांकि कर्मचारियों की तत्परता और सुरक्षा टीम की सतर्कता से संभावित खतरा टल गया. मुख्यमंत्री की इस यात्रा के दौरान सुरक्षा इंतजामों की अहमियत एक बार फिर सामने आई.
News 7
Author: News 7

Leave a Comment

और पढ़ें

Orpheus Financial