आज उत्तराखंड आएंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, आपदाग्रस्त इलाकों का करेंगे हवाई निरीक्षण

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

देहरादून: उत्तराखंड में इस बार मानसून ने भारी तबाही मचाई है. खासकर पहाड़ी जिलों में अनेक स्थानों पर भारी बारिश, बादल फटने और लैंडस्लाइड से काफी नुकसान हुआ है. भारी बारिश के बाद तबाही का जायजा लेने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज  उत्तराखंड आ रहे हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का कार्यक्रम 4:15 पर आपदा प्रभावित इलाकों का हवाई निरीक्षण करने का है.

इसके बाद शाम 5 बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देहरादून में एक हाई लेवल की बैठक करने जा रहे हैं. प्रधानमंत्री मोदी न केवल गुरुवार को उत्तराखंड का दौरा करेंगे. बल्कि, उत्तर प्रदेश का भी वो दौरा करने वाले हैं. पीएम का दौरा पहले उत्तर प्रदेश का होगा.

जिसके तहत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वाराणसी जाएंगे. पीआईबी के अनुसार, वाराणसी में सुबह लगभग 11:30 बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मॉरीशस के प्रधानमंत्री डॉ. नवीनचंद्र रामगुलाम की मेजबानी करेंगे. मॉरीशस के प्रधानमंत्री रामगुलाम 9 से 16 सितंबर 2025 तक भारत की राजकीय यात्रा पर हैं।

आपदाग्रस्त इलाकों का हवाई निरीक्षण करेंगे पीएम मोदी: इसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उत्तराखंड पहुंचेंगे. उनका यहां आपदाग्रस्त क्षेत्रों का हवाई निरीक्षण करने का है. पीएम मोदी सेना के हेलीकॉप्टर में बैठकर उत्तरकाशी, चमोली और आसपास के इलाकों का हवाई निरीक्षण करेंगे. इसके बाद वापस लौट के एयरपोर्ट पर ही सभी अधिकारियों और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के साथ वे एक हाई लेवल बैठक करेंगे. इस बैठक में उत्तराखंड के अधिकारियों के साथ-साथ केंद्र की जो टीम प्रदेश का दौरा कर चुकी है, वे अधिकारी भी मौजूद रहेंगे.

 

News 7
Author: News 7

Leave a Comment

और पढ़ें

Orpheus Financial