राहुल गांधी की वोटर अधिकार यात्रा में शामिल हुए अखिलेश यादव

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

 बिहार में राहुल गांधी की वोटर अधिकार यात्रा में उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव भी शामिल हुए । एक ही जीप पर राहुल गांधी, तेजस्वी और अखिलेश यादव समेत इंडिया गठबंधन के बड़े नेताओं के साथ साथ आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद यादव की बेटी रोहिणी आचार्या भी सवार रही।

बता दें कि, चुनाव आयोग की ओर से 65 लाख मतदाताओं के नाम काटे जाने के विरोध में शुरू हुई वोटर अधिकार यात्रा अब अंतिम चरण में है। शनिवार को राहुल गांधी और तेजस्वी यादव के नेतृत्व में यह यात्रा सारण से शुरू हुई। सपा प्रमुख अखिलेश यादव शनिवार सुबह पटना से सीवान पहुंचे। यहां से वह राहुल गांधी, तेजस्वी यादव, रोहिणी आचार्य समेत इंडिया गठबंधन के वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ वोटर अधिकार यात्रा में शामिल हुए।

आरा में जनसभा को संबोधित करते हुए बीजेपी और चुनाव आयोग पर जोरदार हमला बोला. एक तरफ जहां उन्होंने ‘अबकी बार बीजेपी होगी बिहार से बाहर’ का नारा दिया, वहीं दूसरी तरफ चुनाव आयोग को ‘जुगाड़ आयोग’ करार दिया. साथ ही दावा किया कि जब तेजस्वी यादव की अगुवाई में सरकार बनेगी तो बिहार के लोगों का नहीं, बल्कि बीजेपी का बिहार से पलायन होगा.

चुनाव आयोग नहीं, ‘जुगाड़ आयोग’: अखिलेश यादव ने कहा कि हम मानते थे कि चुनाव आयोग निष्पक्षता से काम करेगा लेकिन बीजेपी के साथ मिलकर जिस तरह से इलेक्शन कमीशन काम कर रहा है, उससे लगता है कि अब वह चुनाव आयोग नहीं बल्कि ‘जुगाड़ आयोग’ बन गया है. उन्होंने SIR को ‘सिरफिरा फैसला’ करार देते हुए कहा कि जिस तरह से लोगों के नाम काटे जा रहे हैं, वह SIR नहीं बल्कि सिरफिरा फैसला है.

अखिलेश यादव ने कहा कि इस विधानसभा चुनाव में बिहार भाजपा की हार लिखेगा। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि भाजपा-चुनाव आयोग और अधिकारी की ‘घपला तिकड़ी’ मिलकर वोटों की डकैती कर रही है। दरअसल यह वो तीन तिगाड़ा है, जिनकी साठगांठ ने देश का वर्तमान-भविष्य बिगाड़ा है। भाजपा अपने भोले भाले समर्थकों के भोलेपन का भी दुरुपयोग, अपने भ्रष्टाचार को छिपाने के लिए, दुष्प्रचार के लिए करती है। अखिलेश यादव ने कहा कि पढ़े-लिखे लोग भी एक बार दिल पर हाथ रखकर सोचें कि साम्प्रदायिक राजनीति की घुट्टी पिलाकर भाजपा और उनके संगी-साथियों ने किस तरह उनके ज्ञान और विवेक को बंधक बना लिया है। भाजपा ऐसे लोगों को भी अपने झूठ के प्रचार की खेती में, नफ़रती व्हाट्सएप मैसेज और मिथ्या-संदेशों को आगे बढ़ाने के लिए खाद की तरह इस्तेमाल करती है।

News 7
Author: News 7

Leave a Comment

और पढ़ें

Orpheus Financial