‘मुझसे गलती हो जाए तो पापा हैं न’, पहली बार मीडिया के सामने बोले शाहरुख के बेटे आर्यन; मांगी माफी

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान भी अभिनय की दुनिया में उतर रहे हैं। वे बतौर एक्टर नहीं, बल्कि निर्देशक के रूप में पारी शुरू कर रहे हैं। उनकी पहली सीरीज ‘द बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ का आज बुधवार को प्रीव्यू वीडियो रिलीज हुआ। प्रिव्यू रिलीज इवेंट में शाहरुख खान भी पहुंचे। इस दौरान आर्यन खान और शाहरुख मंच पर एक-दूजे को गले लगाते दिखे। आर्यन खान पहली बार मीडिया के सामने बोलते दिखे।

आर्यन बोले- ‘बहुत नर्वस हूं’
इवेंट में मीडिया से रूबरू होते हुए आर्यन खान ने कहा, ‘आज मैं बहुत नर्वस हूं, क्योंकि मैं पहली बार आप सबके सामने स्टेज पर आया हूं और इसलिए मैं दो दिन और तीन रातों से यह स्पीच बार-बार लगातार प्रैक्टिस कर रहा हूं। मैं इतना नर्वस हूं कि मैंने टेलीप्रॉम्पटर पर भी लिखवाया है। अगर लाइट चली जाए तो मैं कागज के टुकड़े पर भी लिखकर लाया हूं और टॉर्च साथ में लाया हूं’।

बोले- ‘पापा हैं न’
आर्यन ने आगे कहा, ‘तब भी मुझसे गलती हो जाए तो पापा हैं न और अगर इस सबके बाद भी मुझसे गलती हो जाए तो प्लीज मुझे माफ कर देना, यह मेरा पहला मौका है’। शाहरुख खान बेटे आर्यन की स्पीच वाली स्क्रिप्ट का पेज अपनी बैक पर चिपकाकर लेकर आए। दोनों बाप-बेटे की बॉन्डिंग देख वहां मौजूद दर्शकों ने जमकर तालियां बजाईं।

कब रिलीज होगी आर्यन की सीरीज?
सीरीज  ‘द बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ का प्रीव्यू वीडियो रिलीज हो चुका है। इस सीरीज को गौरी खान ने प्रोड्यूस किया है। आर्यन खान ने निर्देशन के अलावा इसकी कहानी भी लिखी है। यह 18 सितंबर को नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी। इसमें राघव जुयाल और लक्ष्य लीड रोल में हैं। इनके अलावा करण जौहर, रणवीर सिंह, सलमान खान का कैमियो है।

 

News 7
Author: News 7

Leave a Comment

और पढ़ें

Orpheus Financial