मतदाता अधिकार यात्रा के दौरान राजद MP-MLA के बॉडीगार्ड आपस में भिड़े, फिर जो हुआ किसी को उम्मीद न थी

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

राहुल गांधी और तेजस्वी यादव की वोट अधिकार यात्रा के दूसरे दिन औरंगाबाद में सोमवार को बड़ा हंगामा देखने को मिला। यहां राजद के एक राज्यसभा सांसद और विधायक के अंगरक्षक आपस में भिड़ गए। मामला इतना बढ़ गया कि अगर नेताओं ने हस्तक्षेप न किया होता तो पूरा काफिला जंग का मैदान बन जाता।

कारकेड में ओवरटेक को लेकर भिड़े अंगरक्षक

जानकारी के मुताबिक, घटना तब हुई जब राहुल गांधी देव सूर्य मंदिर में पूजा-अर्चना करने के बाद कारकेड के साथ निकले। इसी दौरान राजद के राज्यसभा सांसद संजय यादव और औरंगाबाद जिले के नबीनगर से विधायक विजय कुमार सिंह उर्फ डबल्यू सिंह के अंगरक्षक एक-दूसरे के वाहन को ओवरटेक करने को लेकर भिड़ गए। पहले तो बात केवल बहस तक रही, लेकिन देखते ही देखते स्थिति बिगड़ गई।

सांसद के अंगरक्षकों ने विधायक के सुरक्षाकर्मियों पर धावा बोल दिया और उन्हें पीट-पीटकर अधमरा कर दिया। हमला इतना अचानक और तेज था कि विधायक के अंगरक्षक बचाव तक नहीं कर सके।नेताओं के दखल से टला बड़ा विवाद

स्थिति तनावपूर्ण होती जा रही थी और विधायक के अंगरक्षक पलटवार की तैयारी में थे। तभी राज्यसभा सांसद संजय यादव और विधायक विजय कुमार सिंह ने मौके पर पहल कर मामला संभाला। दोनों नेताओं के हस्तक्षेप के बाद मामला किसी तरह शांत हुआ, वरना पूरा काफिला हिंसक झड़प का केंद्र बन सकता था।

के अंगरक्षक बचाव तक नहीं कर सके।

News 7
Author: News 7

Leave a Comment

और पढ़ें

Orpheus Financial