ट्रंप का तंज: रूस ने खो दिया तेल का बड़ा खरीदार भारत

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि रूस, भारत के रूप में अपना एक बड़ा तेल ग्राहक खो चुका है। रूसी राष्ट्रपति पुतिन से अलास्का में मुलाकात के बाद अपने आधिकारिक विमान एयरफोर्स वन में पत्रकारों से बात करते हुए ट्रंप ने ये बात कही। ट्रंप का यह बयान ऐसे समय सामने आया है, जब ट्रंप ने शनिवार को अलास्का में रूसी राष्ट्रपति पुतिन से मुलाकात की। दोनों नेताओं की मुलाकात करीब तीन घंटे चली। हालांकि बैठक में किसी समझौते पर सहमति नहीं बन सके ट्रंप बोले- मैंने और टैरिफ लगा दिए तो ये भारत के लिए बेहद खराब होगा।

ट्रंप से जब पूछा गया कि पुतिन से यूक्रेन युद्ध पर समझौते में आर्थिक पक्ष क्या होगा? इस पर ट्रंप ने कहा कि ‘रूस, अपने एक ग्राहक को खो चुका है, जो कि भारत है। जो रूस से 40 प्रतिशत तेल खरीद रहा था। चीन भी बहुत तेल खरीद रहा है। ऐसे में अगर मैंने और टैरिफ लगा दिए तो यह भारत के लिहाज़ से बेहद खराब होगा।अगर मुझे ऐसा करना पड़ा तो मै ज़रूर करूंगा।लेकिन हो सकता है कि मुझे ऐसा करने की ज़रूरत न पड़े।

भारत पर 50 फीसदी टैरिफ लगा चुके हैं ट्रंप

ट्रंप का यह बयान उनके हालिया फैसले के बाद सामने आया है, जिसमें ट्रंप ने भारत पर 50 प्रतिशत टैरिफ लगाने का एलान किया है। ट्रंप ने पहले भारत पर 25 प्रतिशत पारस्परिक टैरिफ लगाया, जो लागू हो चुका है। वहीं रूस से तेल खरीदने और यूक्रेन युद्ध को जारी रखने में कथित तौर पर रूस की मदद करने के आरोप में ट्रंप ने भारत पर अतिरिक्त 25 प्रतिशत टैरिफ लगाने का एलान किया है, जो 27 अगस्त से लागू होगा। इस तरह ट्रंप, भारत पर कुल 50 प्रतिशत टैरिफ लगा चुके हैं। इतना ही नहीं ट्रंप ने भारत पर और टैरिफ लगाने की बात भी कही है। भारत ने इस पर कड़ी आपत्ति जताई थी और अमेरिका के कदम को अन्यायपूर्ण और बेतुका करार दिया था। भारतीय विदेश मंत्रालय ने कहा कि हम अपने राष्ट्रीय हितों की सुरक्षा के लिए हरसंभव कदम उठाएंगे।

News 7
Author: News 7

Leave a Comment

और पढ़ें

Orpheus Financial