सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव परिवार समेत 12 दिसंबर को अयोध्या के राम मंदिर जाएंगे, रामलला के करेंगे दर्शन

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

लखनऊ: समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव 12 दिसंबर को अयोध्या जाएंगे और राम मंदिर के दर्शन करेंगे। इस दौरान वह रामलला के दर्शन भी करेंगे और हनुमानगढ़ी भी जाएंगे। अखिलेश यादव परिवार समेत अयोध्या जाएंगे।

समाजवादी पार्टी के नेता पवन पांडे ने ये ऐलान किया है कि अखिलेश अयोध्या जाएंगे। दरअसल पिछले दिनों अयोध्या दौरे के दौरान अखिलेश यादव ने पवन पांडेय को ये जिम्मेदारी दी थी कि वह तारीख तय करें। आज पवन पांडे ने ऐलान किया कि 12 दिसंबर को अखिलेश यादव, हनुमानगढ़ी और रामलला के दर्शन करने जाएंगे।

अखिलेश यादव के अयोध्या दौरे को लेकर राजनीति तेज़ हो गई है। बीजेपी नेता राकेश त्रिपाठी ने कहा, “बहुत देर कर दी, हुजूर आते-आते, राम भक्तों पर गोली चलवाने को जो अपनी उपलब्धि बताते रहे हो बाबरी तामील कराने की कसमें खाते रहे हों, आज उनको भी आखिरकार जाति का जहर बोते-बोते प्रचंड हिंदू की शक्ति ने राम मंदिर का दर्शन करने के लिए मजबूर कर दिया है।

वहीं यूपी सरकार में मंत्री ओपी राजभर ने सोशल मीडिया X पर पोस्ट कर लिखा- “अखिलेश जी, सुना है आप अयोध्या जा रहे हैं? क्या अब महसूस हो रहा है कि चुनाव बेहद करीब आ गया है? चलिए देर से सही लेकिन सद्बुद्धि तो आई। अब लगे हाथ मथुरा और काशी की तारीख़ों की भी घोषणा कर दीजिए। जय श्रीराम, जय श्रीकृष्ण, जय बाबा विश्वनाथ।”

 

 

News 7
Author: News 7

Leave a Comment

और पढ़ें

Orpheus Financial