यूपी: गाजियाबाद के वसुंधरा पुलिस चौकी में रात करीब 9:30 से 10 बजे के बीच एक जोरदार धमाका हुआ, जिससे पूरे इलाके में हड़कंप मचगया। यह धमाका इतना भीषण था कि इसकीआवाज करीब 100 मीटर से लेकर 1 किलोमीटर दूर तक सुनाई दी, जिससे स्थानीय लोगों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
चौकी के दो कमरों की खिड़कियों के शीशे पूरी तरह चकनाचूर हो गए और दीवारों में भी हल्की दरारें आ गईं। इसके साथ ही वहां लगा एयर कंडीशनर भी क्षतिग्रस्त हो गया।
धमाके के वक्त एक 20 वर्षीय डिलीवरी बॉयपुलिस चौकी में कोई सामान या ग्रॉसरी डिलीवर करने आया हुआ था। खिड़की के कांच टूटने और उसके टुकड़े लगने की वजह से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे तुरंत दिल्ली के सूर्य नगर स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। घटना के समय चौकी में एक सब-ईस्पेक्टर भी मौजूद थे।
इस मामले में एक बड़ा मोड़ तब आया जब सोशल मीडिया पर तहरीक-उल-मुजाहिदीन नामक एक कथित संगठन की पोस्ट सामने आई, जिसने इस धमाके की जिम्मेदारी लेने का दावा किया है। पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां इस सोशल मीडिया पोस्ट की सत्यता और आतंकी एंगल की गंभीरता से जांच कर रही हैं।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी, फॉरेंसिक टीम और बम निरोधक दस्ता मौके पर पहुंच गए। टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और जरूरी साक्ष्य व नमूने जुटाए हैं। इन्हें जांच के लिए भेजा गया है।









