कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन की वजह से रेलवे का बड़ा फैसला, नई दिल्ली आने वाली मुंबई राजधानी, तेजस और अमृत भारत समेत कई ट्रेनें रद्द

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

दिल्ली आने-जाने वाले रेल यात्रियों के लिए बड़ी खबर है। कॉकरोच जनता पार्टी के कल होने वाले प्रदर्शन के चलते रेलवे ने बड़ा फैसला लिया है। रेलवे के आदेश के मुताबिक, नई दिल्ली और हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशनों पर सुबह 4 बजे से दोपहर 2 बजे के बीच पहुंचने वाली कई मेल और एक्सप्रेस ट्रेनों को उनके शुरुआती स्टेशन से ही रद्द किया जाएगा।

कौनसी ट्रेनें हुई रद्द

  • मुंबई राजधानी एक्सप्रेस (22221)
  • तेजस राजधानी एक्सप्रेस (12309)
  • संपूर्ण क्रांति सुपरफास्ट (12393)
  • अमृत भारत एक्सप्रेस (22361)
  • सियालदह राजधानी (12313)
  • हावड़ा राजधानी (12301)
  • प्रयागराज एक्सप्रेस (12417)
  • श्रमशक्ति एक्सप्रेस (12451)
  • लखनऊ मेल (12429)
  • मुंबई सेंट्रल राजधानी (12951)

9 अक्टूबर को दोपहर 2:00 बजे के बाद अपने शुरुआती स्टेशन से रवाना होने वाली और 10 अक्टूबर को सुबह 4:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे के बीच नई दिल्ली या हजरत निजामुद्दीन पहुंचने वाली ट्रेनें रद्द की गई हैं।

आनंद विहार, पुरानी दिल्ली, सराय रोहिल्ला और दिल्ली कैंट आने-जाने वाली ट्रेनों के शेड्यूल में फिलहाल कोई बदलाव नहीं है।

रेलवे ने यह फैसला खुफिया जानकारी और ट्रैफिक पुलिस की एडवाइजरी को देखते हुए लिया है। जानकारी के मुताबिक, CJP के विरोध प्रदर्शन के कारण नई दिल्ली और हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन के आसपास भारी जाम लग सकता है।

News 7
Author: News 7

Leave a Comment

और पढ़ें

Orpheus Financial