बीएसपी प्रमुख मायावती ने EVM पर उठाए सवाल, बोलीं- बैलेट पेपर से होनी चाहिए वोटिंग

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

लखनऊ: बसपा सुप्रीमो मायावती ने EVM पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि फिर से बैलेट पेपर से वोटिंग होनी चाहिए। यह बेहद जरूरी है कि मतदाता के मन में इस बात को लेकर कोई संदेह न रहे कि उसका वोट किसी दूसरे प्रत्याशी को चला गया या किसी और के खाते में दर्ज हो गया।

ऐसी स्थिति लोकतंत्र और चुनावी व्यवस्था में लोगों के भरोसे के लिए गंभीर होगी। इस लिए मायावती ने EVM की जगह बैलेट पेपर से चुनाव कराने की मांग की है। उन्होंने VVPAT और SIR को लेकर भी सवाल उठाए, कहा – लोकतंत्र में भरोसा  बहुत ज़रूरी है।

मायावती ने कहा कि चुनाव आयोग को स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव कराने की जिम्मेदारी दी गई है। चुनाव तभी निष्पक्ष माने जाएंगे, जब प्रत्येक व्यक्ति को यह भरोसा हो कि उसका वोट उसी व्यक्ति को मिला है जिसे उसने दिया है।

मायावती ने कहा कि अब EVM को लेकर कई तरह के सवाल उठ रहे हैं, इसलिए बैलेट पेपर के जरिए चुनाव कराने की प्रक्रिया दोबारा शुरू की जानी चाहिए।

साथ ही मायावती ने आजाद समाज पार्टी के नगीना लोकसभा सांसद का उदाहरण देते हुए आरोप लगाया कि बीजेपी ने EVM में धांधली कर उन्हें चुनाव जिताया।

मायावती ने मांग की कि EVM से चुनाव तुरंत बंद कर बैलेट पेपर से मतदान कराया जाए और SIR की प्रक्रिया को दोबारा शुरू किया जाए।

News 7
Author: News 7

Leave a Comment

और पढ़ें

Orpheus Financial