चुनाव आयोग विवाद पर केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा का राहुल गांधी पर पलटवार, बोले- देश में भ्रम और अराजकता फैलाने के लिए अपनाए जा रहे हैं नए-नए हथकंडे

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

नई दिल्ली: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को लेकर जारी सियासी घमासान के बीच केंद्रीय मंत्र जेपी नड्डा ने कांग्रेस और विपक्षी दलों पर बड़ा हमला बोला है। नड्डा ने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि किसी झूठ को बार-बार दोहराने से वह सच नहीं बन जाता। राहुल गांधी बेवजह जनता को गुमराह कर रहे हैं।

नड्डा ने कहा कि आज देश के 140 करोड़ लोग विकसित भारत के संकल्प को साकार करने के लिए मेहनत कर रहे हैं और वैश्विक मंच पर भारत का प्रभाव बढ़ रहा है। वहीं, कांग्रेस और पूरा ‘INDI Alliance’ देश की तरक्की से निराश है।

जेपी नड्डा ने आरोप लगाया कि विपक्ष के पास न तो कोई नीति है और न ही कोई विजन। इसलिए देश में भ्रम और अराजकता फैलाने के लिए नए-नए हथकंडे अपनाए जा रहे हैं।

जेपी नड्डा ने राहुल गांधी पर बड़ा हमला करते हुए कहा कि राहुल गांधी ध्यान से सुन लें- किसी झूठ को सौ बार दोहराने से वह सच नहीं हो जाता। सच को हराया नहीं जा सकता। उन्होंने आरोप लगाया कि राहुल गांधी, अरविंद केजरीवाल, अखिलेश यादव और ममता बनर्जी के लिए देश की स्वायत्त और संवैधानिक संस्थाओं को बदनाम और कमजोर करना ही एकमात्र एजेंडा रह गया है।

 

News 7
Author: News 7

Leave a Comment

और पढ़ें

Orpheus Financial