भारतीय महिला कबड्डी टीम ने एशियन गेम्स 2026 में इतिहास रचते हुए गोल्ड मेडल पर कब्जा कर लिया है। बेहद रोमांचक और सांस रोक देने वाले फाइनल मुकाबले में भारत ने ईरान की टीम को 37-34 के अंतर से मात दी। एशियन गेम्स 2026 में भारत का यह तीसरा गोल्ड मेडल है।
मैच की शुरुआत से ही दोनों टीमों के बीच जबरदस्त मुकाबला देखने को मिला। पहले हाफ के खत्म होने तक भारतीय टीम 22-16 से आगे चल रही थी। दूसरे हाफ में ईरान की टीम ने शानदार वापसी की और एक समय स्कोर को 27-26 तक लाकर मैच को बेहद करीबी बना दिया था। हालांकि, कप्तान पुष्पा राणा, संजू देवी और पूजा जैसी स्टार खिलाड़ियों के दम पर भारतीय डिफेंस और रेडर्स ने आखिरी पलों में अपना संयम बनाए रखा और जीत हासिल की।
भारतीय महिला टीम का यह चौथा एशियन गेम्स गोल्ड मेडल है। इससे पहले टीम ने 2010, 2014 और 2023 में भी यह गौरव हासिल किया था। एशियन गेम्स 2026 में भारत के लिए यह तीसरा स्वर्ण पदक है।









