कांग्रेस ने SIR विवाद के बीच मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को हटाने और तुरंत गिरफ्तार करने की मांग को लेकर आज देशव्यापी विरोध मार्च का आह्वान किया है। कांग्रेस के नेताओं का देशभर में चुनाव आयोग के कार्यालयों तक विरोध मार्च निकालने का कार्यक्रम है। ज्ञानेश कुमार के लिए गए सभी फैसलों और वोटर लिस्ट में बदलावों की स्वतंत्र समीक्षा की मांग की गई है।
सभी डिस्ट्रिक्ट कांग्रेस कमेटियां 28 सितंबर को अपने-अपने डिस्ट्रिक्ट कलेक्ट्रेट तक ऐसे ही बड़े प्रोटेस्ट मार्च करेंगी। कांग्रेस महासचिव के सी वेणुगोपाल ने कहा कि बुधवार को हुए बड़े खुलासों के बाद ज्ञानेश कुमार का ‘देशद्रोह‘ खुलकर सामने आ गया है। और उन्हें हमारे लोकतंत्र के खिलाफ उनके देश-विरोधी कामों के लिए गिरफ्तार किया जाना चाहिए।
उन्होंने कहा कि हमारा विरोध तब तक लगातार जारी रहेगा जब तक उन्हें हटाया नहीं जाता, जेल नहीं भेजा जाता और हमारी सभी मांगें पूरी नहीं हो जातीं।
कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी ने कहा, ‘बीजेपी बेशर्मी से इलेक्शन कमीशन का बचाव कर रही है। ऐसा लगता है कि उनकी किस्मत आपस में जुड़ी हुई है। अगर एक पर जांच होती है, तो दूसरा उनके बचाव में दौड़ पड़ता है क्योंकि वे इस काम में शामिल थे।
उन्होंने कहा कि यह दो गलत काम करने वालों का गठजोड़ है, उनके काम देश के संविधान और लोकतंत्र के खिलाफ अपराध है, जो देशद्रोह के बराबर हैं। ये दोनों देशद्रोही मिले हुए हैं।










