वोट चोरी के दो ही हथियार SIR और EVM, राहुल गांधी ने पीएम मोदी, अमित शाह और मुख्य चुनाव आयुक्त पर किया बड़ा हमला

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

नई दिल्ली: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को लेकर हंगामा मचा हुआ है। चुनाव आयोग पर जारी विवाद के बीच कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बड़ा हमला बोला है। राहुल गांधी ने ‘वोट चोरी’ को भारतीय लोगों के खिलाफ अपराध और संविधान पर सीधा हमला बताया। 

राहुल गांधी ने कहा मैं तीन साल से वोट चोरी का पर्दाफाश करता आ रहा हूं। अब चुनाव आयुक्त खुद इसे स्वीकार कर सच्चाई उजागर कर रहे हैं। ज्ञानेश कुमार ने देशद्रोह किया है। वो अभी तत्काल इस्तीफा दें साथ ही उन्होंने कहा कि वोट चोरी की साजिश में नरेन्द्र मोदी और अमित शाह की पूरी जांच होनी चाहिए।

राहुल गांधी ने कहा कि ज्ञानेश कुमार ने जो किया है वह राष्ट्र के खिलाफ ही नहीं संविधान और देश के कानूनी ढांचे पर हमला है। राहुल ने कहा हम लोकतंत्र को बर्बाद होते हुए देखकर चुप नहीं बैठेंगे और यह पाप करने वाले को हम छोड़ेंगे नहीं।

राहुल गांधी ने भारतीय जनता पार्टी को लेकर भी यह सवाल उठाया कि आखिर बीजेपी हमेशा चुनाव कैसे जीत जाती है? बीजेपी पर एंटी इनकंबेंसी का असर क्यों नहीं हो रहा है?

राहुल गांधी ने कहा, ‘वोट से कानून बनते हैं. अगर आपने वोट खत्म कर दिया, तो कानून खत्म, संस्था खत्म और लोकतंत्र खत्म हो जाता है और हिंदूस्तान का जो वोट है, उसको नष्ट कर दिया है। केंद्र सरकार ने ज्ञानेश कुमार को इम्यूनिटी दी है। ज्ञानेश कुमार का चयन प्रधानमंत्री ने किया है।

राहुल ने कहा, ‘लोकसभा और विधानसभा चुनावों में हेरफेरा हुई, वोट खत्म किए जा रहे हैं। इलेकशन का अब कोई मतलब नहीं है, सबको यह बात समझ लेनी चाहिए। हर संवैधानिक संस्था RSS ने कब्जा कर लिया है।

News 7
Author: News 7

Leave a Comment

और पढ़ें

Orpheus Financial