पश्चिम बंगाल- नंदीग्राम से कांग्रेस उम्मीदवार मिलन प्रधान को पुलिस ने किया गिरफ़्तार, ममता बनर्जी ने आज ही किया था समर्थन देने का ऐलान

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

पश्चिम बंगाल की सियासत में कब क्या हो जाए कुछ कहा नहीं जा सकता। कांग्रेस उम्मीदवार मिलन प्रधान को एक पुराने कथित हत्या मामले में पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उनकी गिरफ्तारी से पहले ही ममता बनर्जी ने नंदीग्राम विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार को समर्थन देने का ऐलान किया था।

मिलन प्रधान की गिरफ़्तारी के बाद कांग्रेस ने सरकार पर जमकर हमला किया है। कांग्रेस प्रवक्ता मीता चक्रवर्ती ने कहा कि आज पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मिलन प्रधान को अपना समर्थन दिया। इसके कुछ ही घंटों के भीतर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। अगर आप डराने-धमकाने का सहारा लेते हैं और विपक्ष को जगह देने से इनकार करते हैं, तो क्या आप इस देश में तानाशाही चाहते हैं या लोकतंत्र? अगर आपको लगता है कि ऐसी धमकियों के जरिए आप कांग्रेस या विपक्ष को रोक सकते हैं, तो यह आपकी पूरी तरह गलतफहमी है।”

तृणमूल कांग्रेस नेता कुणाल घोष ने मिलन प्रधान की गिरफ्तारी पर सवाल उठाते हुए कहा, “ममता बनर्जी के नंदीग्राम से कांग्रेस उम्मीदवार को समर्थन देने के कुछ ही समय बाद जिस तरह कांग्रेस उम्मीदवार मिलन प्रधान को गिरफ्तार किया गया, वह अविश्वसनीय है। इतना अविश्वास क्यों, इतना डर क्यों?”

कांग्रेस नेता अधीर रंजन ने आरोप लगाते हुए कहा कि पुलिस हमारे उम्मीदवार को ले गई है। लोकतांत्रिक नियमों को कुचला जा रहा है और यह बीजेपी का बहुत बुरा बर्ताव है। जब मिलन प्रधान ने नॉमिनेशन फाइल किया था, तब कुछ नहीं हुआ था। वे रिटर्निंग ऑफिसर के सामने मौजूद थे और उन्हें गिरफ्तार नहीं किया गया था।

कांग्रेस और ममता बनर्जी इस कार्रवाई की तीखी निंदा की है। कांग्रेस ने इसे भारतीय जनता पार्टी की ‘गंदी राजनीति’ और विपक्ष को खत्म करने की कोशिश करार दिया है।

 

News 7
Author: News 7

Leave a Comment

और पढ़ें

Orpheus Financial