IRCTC मनी लॉन्ड्रिंग केस- लालू यादव के परिवार को बड़ा झटका, तेजस्वी-राबड़ी देवी समेत 9 लोगों पर आरोप तय, कोर्ट ने 7 आरोपियों को किया बरी

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

नई दिल्ली: IRCTC मनी लॉन्ड्रिंग मामले में आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद यादव और उनके परिवार को बड़ा झटका लगा है।  दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने गुरुवार को लालू यादव, उनके बेटे तेजस्वी यादव और पत्नी राबड़ी देवी समेत कुल 9 आरोपियों के खिलाफ आरोप तय कर दिए हैं।

कोर्ट ने इस केस में 7 आरोपियों को बरी कर दिया है। इस मामले की अगली सुनवाई  3 अक्टूबर को होगी। इस दौरान सभी आरोपियों को कोर्ट ने पेश होने का आदेश दिया है।

ये पूरा मामला LARA प्रोजेक्ट्स में मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़ा हुआ है। कोर्ट ने माना है कि ऐसा नहीं लगता कि लालू यादव के खिलाफ जांच राजनीति से प्रभावित थी। कोर्ट ने कहा LARA प्रोजेक्ट को जिस तरह फायदा पहुंचा वह लालू यादव की भूमिका पर संदेह पैदा करता है।

इससे पहले पिछले साल 13 अक्टूबर को कोर्ट ने कथित IRCTC स्कैम से जुड़े CBI मामले में लालू यादव, उनकी पत्नी राबड़ी देवी, बेटे तेजस्वी प्रसाद यादव और 11 अन्य लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी, आपराधिक साजिश और भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धाराओं के तहत आरोप तय किए थे। यह मामला तब का है जब लालू यादव रेल मंत्री थे

 

 

News 7
Author: News 7

Leave a Comment

और पढ़ें

Orpheus Financial