दिल्ली- सत्य निकेतन इमारत हादसा मामले में PG ऑपरेटर और लेबर ठेकेदार गिरफ्तार, अब तक 5 लोग हुए अरेस्ट

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

नई दिल्ली: सत्य निकेतन इलाके में एक जर्जर पांच मंजिला इमारत के ढहने से सात लोगों की दर्दनाक मौत और कई लोगों के घायल होने की घटना ने पूरी राजधानी को हिलाकर रख दिया है। अब इस मामले में पुलिस ने पीजी ऑपरेटर और लेबर ठेकेदार को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अब पीजी ऑपरेटर सुधांशु और सानोज से पूछताछ कर रही है। अब तक इस मामले में 5 लोगों को गिरफ्तारी किया जा चुका है।

इससे पहले दिल्ली के पटियाला हाउस कोर्ट ने दक्षिणी दिल्ली के सत्य निकेतन इलाके में गिरी बिल्डिंग के मालिक महेश गुप्ता को दो दिनों की पुलिस हिरासत में भेज दिया है।  महेश गुप्ता के माता-पिता हरिराम गुप्ता और ऊर्मिला गुप्ता को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

दिल्ली के सत्य निकेतन में बहुमंजिला इमारत के अचानक ढहने से हुए दर्दनाक हादसे के बाद दिल्ली नगर निगम प्रशासन ने दिल्ली में कमजोर और असुरक्षित भवनों को लेकर निगरानी बढ़ा दी है। हादसे में कई लोगों की जान जाने के बाद अब निगम ने ऐसी इमारतों को चिन्हित कर समय रहते कार्रवाई करने की कवायद तेज कर दी है।

इसी कड़ी में एमसीडी के पूर्वी जोन के चेयरमैन यशपाल सिंह कैंतुरा ने जोन के भवन विभाग समेत संबंधित अधिकारियों के साथ उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की। बैठक में उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि भवन निर्माण से जुड़े नियमों का उल्लंघन करने वाली इमारतों की पहचान कर उनके खिलाफ तत्काल कार्रवाई की जाए।

News 7
Author: News 7

Leave a Comment

और पढ़ें

Orpheus Financial