15 सूत्री मांगों को लेकर पटना में छात्रों का घमासान, सीएम आवास के घेराव की कोशिश, पुलिस ने किया वाटर कैनन का इस्तेमाल

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

बिहार: पटना में आज मंगलवार को विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों ने अपनी 15 सूत्री मांगों को लेकर जोरदार हंगामा और प्रदर्शन किया है गांधी मैदान से मुख्यमंत्री आवास के घेराव के लिए निकले सैकड़ों छात्रों और अभ्यर्थियों ने डाकबंगला चौराहे और जेपी गोलंबर के पास पुलिस की बैरिकेडिंग तोड़ दी। प्रदर्शनकारियों को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को वाटर कैनन और लाठीचार्ज का सहारा लेना पड़ा।
छात्र कई दिनों से गर्दनीबाग में शांतिपूर्ण धरना दे रहे थे, लेकिन मंगलवार को ‘छात्र-युवा संघर्ष मोर्चा’ के बैनर तले उनका मार्च आगे बढ़ा, जिसके बाद उन्होंने जेपी गोलंबर और डाकबंगला पर पुलिस घेरे को तोड़ दिया। स्थिति बिगड़ती देख पुलिस ने पानी की बौछारें छोड़ीं और लाठियां भांजी, जिससे कई छात्र जख्मी हुए हैं। 
 छात्रों की सबसे बड़ी मांग 70वीं BPSC परीक्षा को रद्द कर दोबारा परीक्षा कराने की है। उनका आरोप है कि परीक्षा प्रक्रिया में गंभीर गड़बड़ियां हुई हैं। छात्र 15 सूत्री मांगों को लेकर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं।
इस बीच सरकार ने प्रतियोगी परीक्षाओं को लेकर बड़ा फैसला लिया है। सरकार ने परीक्षा व्यवस्था में सुधार और उसे अधिक पारदर्शी बनाने के लिए पांच सदस्यीय उच्चस्तरीय समिति गठित करने का निर्णय लिया है। इस समिति की अध्यक्षता एक सेवानिवृत्त न्यायाधीश करेंगे।
News 7
Author: News 7

Leave a Comment

और पढ़ें

Orpheus Financial