यूपी: माफिया अतीक अहमद के सबसे छोटे बेटे अबान अहमद की सड़क हादसे में मौत हो गई है। यह हादसा झांसी-कानपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर पूंछ थाना क्षेत्र के पास हुआ । तेज रफ्तार क्रेटा कार अचानक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई, जिससे यह हादसा हुआ।
इस हादसे में अबान अहमद और उनके एक दोस्त सोनू की मौके पर ही मौत हो गई। कार में सवार तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। उन्हें इलाज के लिए झांसी के मेडिकल कॉलेज में दाखिल कराया गया है।
अबान अपने साथियों के साथ प्रयागराज से झांसी जेल में बंद अपने बड़े भाई अली अहमद से मिलने जा रहा था।
यह हादसा तब हुआ जब काफी तेज रफ्तार कार हाईवे पर अचानक कोई जानवर आने के कारण गाड़ी अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई । टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार के परखचे उड़ गए।
घटना की सूचना मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।









