मॉनसून सत्र का 13वां दिन- आज भी विपक्षी सांसदों का हंगामा, लोकसभा की कार्यवाही 2 बजे तक स्थगित

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

नई दिल्ली: संसद के मॉनसून सत्र का आज 13वां दिन है। विपक्ष संसद में लगातार हंगामा कर रहा है। राम मंदिर चढ़ावा चोरी, जंतर-मंतर पर छात्रों के प्रदर्शन के दौरान पुलिस की कार्रवाई जैसे मुद्दों को लेकर सरकार और विपक्षी दलों के बीच गतिरोध बना हुआ है।

इन्हीं मुद्दों को लेकर विपक्षी सांसदों द्वारा आज भी संसद में हंगामा किया गया। सदन की कार्यवाही मंगलवार को भी विपक्षी सांसदों के हंगामे की भेंट चढ़ गई थी।

संसद में जारी गतिरोध को खत्म करने को लेकर केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के साथ बैठक कर रहे हैं।संसद परिसर में विपक्ष के नेता के ऑफिस में हो रही इस बैठक में कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा भी मौजूद हैं।

विपक्ष मांग कर रहा है कि प्रधानमंत्री सदन में आएं और देश से जुड़े मुद्दों पर बात करें। यह दुख की बात है कि प्रधानमंत्री और गृह मंत्री दोनों सदन से गायब हैं, और देश के जरूरी मुद्दों पर उनकी जवाबदेही भी गायब है।

 

News 7
Author: News 7

Leave a Comment

और पढ़ें

Orpheus Financial