योगी सरकार ने पेश किया अनुपूरक बजट, सत्र के दूसरे दिन अंदर और बाहर विपक्ष का जोरदार हंगामा

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

लखनऊ: उत्तर प्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र का आज दूसरा दिन है। योगी आदित्यनाथ सरकार ने आज सदन में अनुपूरक बजट पेश किया। 59000 करोड़ रुपए से ज्यादा का अनुपूरक बजट पेश कर कई कामों को गति दी जाएगी। सरकार की कई योजनाएं हैं जिनके लिए अनुपूरक बजट आवश्यक है, इसीलिए सरकार ने मानसून सत्र में 59000 करोड़ रुपए से ज्यादा का अनुपूरक बजट पास करने का प्लान किया है।

उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री सुरेश खन्ना ने आज विधानसभा में सप्लीमेंट्री बजट पेश होने पर कहा, “सप्लीमेंट्री बजट के जो प्रावधान हैं विशेष रूप से चल रहे योजनाओं को पूरा करना और जहां पर आवश्यकता पड़े जो जनहित के काम जरूरी हों उनको करवाना। मैं समझता हूं कि ये बजट हमारे विकास की गति को आगे बढ़ाएगा।”

सपा नेता शिवपाल सिंह यादव ने सप्लीमेंट्री बजट पर कहा, “हर बार लाते हैं 30% खर्च नहीं कर पाते हैं। ये सरकार चंदा चोर, चढ़ावा चोर और बजट चोर है…ये अपनी नाकामी छिपाने के लिए बजट ला रहे हैं। खर्च कर नहीं पाते हैं।”

वहीं दूसरी तरफ समाजवादी पार्टी ने सदन शुरू होते ही स्पीकर से राम मंदिर चंदा चोरी गबन मामले पर चर्चा की मांग की। सपा ने पेपरलीक और चंदा गबन मामले को लेकर सदन में हंगामा किया।

News 7
Author: News 7

Leave a Comment

और पढ़ें

Orpheus Financial