सीएम धामी ने हरिद्वार में हेलीकॉप्टर से कांवड़ियों पर की पुष्पवर्षा, चरण धोकर लिया आशीर्वाद

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

हरिद्वार: सीएम पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को हरिद्वार पहुंचकर कांवड़ मेले में शामिल शिवभक्त कांवड़ियों का ज़ोरदार स्वागत किया। उन्होंने हेलीकॉप्टर से कांवड़ यात्रा मार्ग पर पुष्पवर्षा कर श्रद्धालुओं का अभिनंदन किया।

पुष्पवर्षा के बाद मुख्यमंत्री धामी ने कांवड़ियों के बीच पहुंचकर उनका अभिनंदन किया। उन्होंने शिवभक्तों के चरण धोकर उनका सम्मान किया और कांवड़ यात्रा की सकुशल एवं सफल संपन्नता की कामना की। इसके बाद मुख्यमंत्री होटल अलकनंदा में आयोजित कार्यक्रम में कांवड़ियों के लिए लगाए गए भंडारे का शुभारंभ किया। साथ ही बेहतर कार्य करने वाले पुलिसकर्मियों का सम्मान भी किया।

इस मौके पर सीएम धामी ने कहा कि कांवड़ियों में भगवान शिव का रूप है. कांवड़ यात्रा में हमें इनके रूप में भगवान शिव की सेवा करने का अवसर मिलता है। पिछले पांच सालों से उन्हें कांवड़ियों के लिए सेवा करने का सौभाग्य प्राप्त हो रहा है।

सीएम धामी ने कहा कि आज भाजपा सरकार के राज में काशी विश्वनाथ कॉरिडोर, अयोध्या राम मंदिर जैसे सांस्कृतिक और पुनर्जागरण के कार्य हो चुके हैं। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में केदारनाथ धाम में 2013 की आपदा के बाद फिर से भव्य और दिव्य केदार बनाने का कार्य हुआ है। वहां आस्था पथ, भगवान शंकराचार्य की प्रतिमा जैसे अनेको काम वहां हुए हैं।बदरीनाथ धाम में मास्टर प्लान का कार्य चल रहा है।

सीएम ने कहा कि कांवड़ मेले में कुछ अनुशासनहीन घटनाएं सामने आई हैं, लेकिन वो सबसे अपील करते हैं कि सब नियमों का पालन करें और भगवान शिव की इस यात्रा को अनुशासन का पालन करते हुए पूर्ण करें। उन्होंने कहा कि सभी विभाग मिलकर शिवभक्तों की सेवा कर रहे हैं. इसलिए सभी शिवभक्त सरकारी दिशानिर्देश का पालन करें।

News 7
Author: News 7

Leave a Comment

और पढ़ें

Orpheus Financial