मुंबई में बेकाबू BMW कार फ्लाईओवर से नीचे गिरी, हादसे में तीन युवकों की मौत, एक गंभीर रूप से घायल

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

मुंबई: आज सुबह एक बड़े सड़क हादसे में तीन युवकों की दर्दनाक मौत हो गई जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया। कोस्टल रोड पर एक तेज रफ्तार बीएमडब्लू कार फ्लाईओवर से नीचे गिर गई। इस हादसे में कार में सवार चार लोगों में से तीन की मौत हो गई जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया।

तेज रफ्तार ब्लैक कलर की BMW कार अनियंत्रित होकर फ्लाईओवर से करीब 25 से 30 फीट नीचे जा गिरी। इस भीषण हादसे में कार सवार तीन युवकों की मौत हो गई जबकि एक गंभीर रूप से घायल है।

गिरने के बाद कार के परखच्चे उड़ गए। गाड़ी का अगला हिस्सा पूरी तरह क्रश हो गया और उसकी छत अंदर की तरफ धंस गई।

पुलिस के मुताबिक यह हादसा रविवार सुबह कोस्टल रोड पर हुआ। नगर निगम के अधिकारियों ने बताया है कि यह हादसा बहुत तेज रफ़्तार की वजह से हुआ।

घटना के बाद सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने तुरंत चारों घायल लोगों को इलाज के लिए नायर हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। हालांकि उनमें से 3 की मौत हो गई।

 

News 7
Author: News 7

Leave a Comment

और पढ़ें

Orpheus Financial