कर्नाटक के पूर्व सीएम सिद्धारमैया ने किया ऐलान, अगला विधानसभा चुनाव नहीं लड़ूंगा, मैं लोगों के सुख-दुख की आवाज बना रहूंगा

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

बेंगलुरु: कर्नाटक के पूर्व सीएम और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सिद्धारमैया 2028 का विधानसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे। उन्होंने रविवार को अपने इस फैसले का ऐलान किया। उन्होंने अपनी बढ़ती उम्र, स्वास्थ्य में गिरावट और राजनीति में बढ़ते भ्रष्टाचार का हवाला दिया। 79 वर्षीय सिद्धारमैया ने एक्स पोस्ट में कहा कि वह सार्वजनिक जीवन में सक्रिय रहेंगे लेकिन फिर से कोई चुनावी पद नहीं लेंगे।

सिद्धारमैया ने लिखा, “चूंकि आज राजनीतिक क्षेत्र भ्रष्ट हो गया है, इसलिए मैं 2028 का विधानसभा चुनाव नहीं लड़ूंगा। हालांकि, राजनीति में सक्रिय रहते हुए, मैं लोगों के सुख-दुख की आवाज बना रहूंगा।”

सिद्धारमैया ने कहा, “वरुणा विधानसभा क्षेत्र के लोग एक बार फिर मुझ पर चुनाव लड़ने के लिए दबाव डाल रहे हैं। लेकिन मैंने मन बना लिया है कि मैं भविष्य में कोई चुनाव नहीं लड़ूंगा।पहले जब मैं चुनाव लड़ता था, तो विधानसभा क्षेत्र के लोग ही हमें पैसे देते थे और हमारी जीत सुनिश्चित करते थे।लेकिन आज ऐसी स्थिति नहीं है।”

उन्होंने लिखा, “मैं अब 79 साल का हो गया हूं। हमारी सरकार का कार्यकाल अभी डेढ़ साल बाकी है। तब तक मैं 81-82 साल का हो जाऊंगा। मेरी सेहत पहले जैसी ठीक नहीं रही। अब पहले जैसे जोश के साथ काम करना मुमकिन नहीं है।”

सिद्धारमैया ने कहा कि पांच दशकों से राज्य के लोगों ने मुझे अपने बीच का ही एक व्यक्ति माना है और प्यार से मेरा मार्गदर्शन किया है। यह कर्ज मुझ पर है, इसलिए मेरा आगे का जीवन भी जनता की सेवा में ही समर्पित रहेगा। और जनता की सेवा करता रहूंगा।

 

 

 

News 7
Author: News 7

Leave a Comment

और पढ़ें

Orpheus Financial