कांग्रेस के सीनियर नेता हीरा सिंह बिष्ट पंचतत्व में विलीन, सीएम धामी ने दी श्रद्धांजलि, राजकीय सम्मान से हुआ अंतिम संस्कार

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

देहरादून: उत्तराखंड के पूर्व कैबिनेट मंत्री और कांग्रेस  के दिग्गज नेता हीरा सिंह बिष्ट पंचतत्व में विलीन हो गए हैं। इससे पहले मुख्यमंत्री पुष्कर धामी उनके सेवक आश्रम रोड स्थित आवास पर पहुंचे और पार्थिव शरीर पर पुष्प चक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर उन्होंने शोक संतृप्त परिजनों से मुलाकात कर अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त की।

देहरादून में कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री हीरा सिंह बिष्ट जी के आवास पर पहुंचकर उनके पार्थिव शरीर पर पुष्पचक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।लोक सेवा और जनकल्याण के प्रति आपके कार्य सदैव स्मरणीय रहेंगे।“- पुष्कर सिंह धामी, मुख्यमंत्री, उत्तराखंड

 मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से लेकर कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल, कैबिनेट मंत्री खजान दास, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, चुनाव प्रबंधन समिति के अध्यक्ष हरक सिंह रावत, चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष प्रीतम सिंह समेत कई नेताओं और कार्यकर्ताओं ने पार्थिव शरीर पर पुष्पांजलि अर्पित की। वहीं, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने हीरा सिंह बिष्ट के निधन को प्रदेश के लिए बहुत बड़ी क्षति बताया है।

उनका इस प्रकार से इस दुनिया से चले जाना कांग्रेस परिवार के लिए अपूर्णनीय क्षति तो है, साथ ही संपूर्ण उत्तराखंड के लिए भी अपूरणीय क्षति है।श्रम जगत में उनके किए गए कामों को कोई नहीं भूल सकता है, श्रमिकों के हितों के लिए किए गए उनके कामों को हमेशा याद रखा जाएगा।उत्तर प्रदेश से लेकर उत्तराखंड की विधानसभा में उन्होंने क्षेत्रीय हितों का पक्ष रखा था, उत्तराखंड के प्रमुख हितैषी पक्षकार नेता का ना रहना बहुत दुखदाई है।“- गणेश गोदियाल, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष

वहीं कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने भी हीरा सिंह बिष्ट के निधन पर दुख जताया है। उन्होंने X पर पोस्ट किया-

उत्तराखण्ड से वरिष्ठ कांग्रेस नेता व पूर्व मंत्री रहे, हीरा सिंह बिष्ट जी के निधन का दुःखद समाचार अत्यंत पीड़ादायक है। गरीबों, मजदूरों, कर्मचारियों एवं समाज के वंचित वर्गों के अधिकारों के लिए उन्होंने जीवनभर संघर्ष किया। ये कांग्रेस परिवार के लिए एक अपूरणीय क्षति है। शोकाकुल परिजनों और उनके समर्थकों को मेरी गहरी संवेदनाएं।

News 7
Author: News 7

Leave a Comment

और पढ़ें

Orpheus Financial