‘छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ नहीं होने देंगे’ एनडीए मंगल मिलन बैठक में बोले पीएम मोदी

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

नई दिल्ली: आज मंगलवार को दिल्ली में NDA संसदीय दल की बैठक हुई, जिसे मंगल मिलन नाम दिया गया था। इस दौरान NEET पेपर लीक मामले पर पीएम नरेंद्र मोदी ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि सरकार पूरी तरह से छात्रों के साथ खड़ी है और “छात्रों के भविष्य के साथ कुछ भी बुरा नहीं होने दिया जाएगा।  

बैठक के बारे में जानकारी देते हुए केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बैठक में कहा है कि पेपर लीक की खबर आते ही सरकार ने तुरंत एक्शन लिया और 13 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है।

साथ ही यह सुनिश्चित करने के लिए कि छात्रों का भविष्य प्रभावित न हो, NEET की दोबारा परीक्षा को प्राथमिकता दी गई, इसे सफलतापूर्वक आयोजित किया गया और बिना किसी देरी के नतीजे घोषित कर दिए गए।

प्रधानमंत्री ने यह भी कहा कि भविष्य में इस तरह के पेपर लीक को रोकने के लिए कड़े कदम उठाए गए हैं। पेपर लीक रैकेट में शामिल लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

पीएम ने कहा कि पेपर लीक किसी एक राज्य या केवल केंद्र का विषय नहीं है, बल्कि यह एक राष्ट्रीय चिंता है। इसे राजनीतिक रंग देने के बजाय सभी दलों और राज्य सरकारों को मिलकर इस रैकेट के खिलाफ एकजुट होना चाहिए।

 

 

 

 

 

 

News 7
Author: News 7

Leave a Comment

और पढ़ें

Orpheus Financial