किसानों ने भरी हुंकार, महापंचायत के लिए दिल्ली कूच, भारत-अमेरिका ट्रेड डील का विरोध, पुलिस ने शंभू बॉर्डर को किया सील

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

भारत और अमेरिका के बीच ट्रेड डील (FTA) के विरोध में किसानों ने आज यानि मंगलवार को दिल्ली के किसान घाट पर एक दिवसीय महापंचायत बुलाई है। जिसके चलते पंजाब और हरियाणा से हजारों किसान दिल्ली की ओर कूच कर रहे हैं। स्थिति को देखते हुए पुलिस ने शंभू बॉर्डर को सील कर दिया है।  इसके अलावा दिल्ली और उत्तर प्रदेश से जुड़े अन्य बॉर्डरों पर भी अलर्ट जारी कर सुरक्षा व्यवस्था बेहद सख्त कर दी गई है।

किसानों को रोकने के लिए हरियाणा पुलिस ने डबल लेयर बैरिकेडिंग, कंक्रीट के बोल्डर, नुकीले तार और वॉटर कैनन तैनात कर दिल्ली-जालंधर-जम्मू नेशनल हाईवे को पूरी तरह ब्लॉक कर दिया है।

किसानों के प्रदर्शन को देखते हुए पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट पर है। शंभू बॉर्डर पर भारी बैरिकेडिंग की गई है और बड़ी संख्या में पुलिस बल तथा सुरक्षाकर्मियों को तैनात किया गया है।  इलाके के चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा के इंतजाम किए गए हैं।

वहीं, नेशनल हाईवे-44 पर आवागमन को पूरी तरह रोक दिया गया है। कई स्थानों पर बैरिकेड्स लगाकर ट्रैफिक को डायवर्ट किया गया है, जिससे आम लोगों को वैकल्पिक मार्गों का इस्तेमाल करना पड़ रहा है।

जिस अमेरिका ट्रेड डील का किसान संगठन विरोध कर रहे हैं, वो भारत और अमेरिका के बीच प्रस्तावित द्विपक्षीय व्यापार समझौता है। इस डील का मकसद दोनों देशों के बीच व्यापार बढ़ाना, आयात-निर्यात पर लगने वाले शुल्क कम करना और एक-दूसरे के बाजारों तक ज्यादा पहुंच देना है।
News 7
Author: News 7

Leave a Comment

और पढ़ें

Orpheus Financial