उत्तराखंड में अगले कुछ दिन भारी बारिश का अलर्ट जारी, सीएम धामी ने दिए कड़े निर्देश

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

देहरादून: उत्तराखंड के कई हिस्सों में बारिश हो रही है। अगले कुछ दिनों के लिए कई जगहों के लिए भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।जिसे देखते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्य सचिव आनंद बर्धन और आपदा प्रबंधन सचिव विनोद कुमार सुमन को स्थिति पर कड़ी नजर रखने के निर्देश दिए हैं।

सीएम पुष्कर धामी ने कहा कि जहां भी भारी बारिश, भूस्खलन या सड़क जाम की समस्या हो, वहां प्रशासन तत्काल कार्रवाई करें, ताकि किसी को परेशानी का सामना न करना पड़े। उन्होंने निर्देश दिए कि सभी राहत और बचाव टीमें पूरी तरह तैयार रहें।साथ ही प्रभावित लोगों को समय पर मदद पहुंचाना सुनिश्चित करें।

उन्होंने अधिकारियों को ये भी निर्देश दिए कि किसी भी तरह की रुकावट आने पर सड़कों, बिजली, पीने के पानी और संचार नेटवर्क जैसी जरूरी सेवाओं को बहाल करने को प्राथमिकता दी जाए। चारधाम यात्रा के रास्तों और सभी मुख्य सड़कों की लगातार निगरानी करने के भी निर्देश दिए।

सीएम धामी ने स्थानीय लोगों, पर्यटकों और यात्रियों से अपील की है कि वे मौसम विभाग और स्थानीय प्रशासनकी ओर से जारी एडवाइजरी का सख्ती से पालन करें। उन्होंने लोगों से खराब मौसम के दौरान गैर-जरूरी यात्रा से बचने और भूस्खलन की आशंका वाले इलाकों, उफान पर चल रही नदियों और नालों से दूर रहने की अपील भी की।

19 और 20 जुलाई को देहरादून, नैनीताल, चंपावत, उधम सिंह नगर, टिहरी, उत्तरकाशी, हरिद्वार, पौड़ी और बागेश्वर समेत अन्य जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है।जिसे देखते हुए चेतावनी के तौर पर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

News 7
Author: News 7

Leave a Comment

और पढ़ें

Orpheus Financial