उत्तराखंड- गोपेश्वर में मुख्यमंत्री धामी का रोड शो, उमड़ा जनसैलाब, मिली करोड़ों की सौगात

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

चमोली: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बुधवार को गोपेश्वर पहुंचे। उनके आगमन पर स्थानीय जनप्रतिनिधियो, भाजपा कार्यकर्ताओं और बड़ी संख्या में लोगों ने उनका भव्य स्वागत किया। मुख्यमंत्री ने गोपेश्वर से बस स्टेशन से पुलिस मैदान तक रोड शो किया। जिसमें लोगों ने जगह-जगह पुष्पवर्षा कर उनका स्वागत किया।

मुख्यमंत्री गोपेश्वर में आयोजित “सेवा, सुशासन, समर्पण एवं ‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस मौके पर उन्होंने जनसभा को संबोधित कर राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं, विकास कार्यों और विभिन्न उपलब्धियों को जनता के सामने रखा।

धामी ने बुधवार को गोपेश्वर स्थित पुलिस मैदान में आयोजित ‘सेवा, सुशासन एवं समर्पण’ सेवा पखवाड़े के अंतर्गत ‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ कार्यक्रम में जनपद चमोली के विकास को नई गति देते हुए विभिन्न विभागों की कुल 63 विकास योजनाओं की सौगात दी।  मुख्यमंत्री ने 113.99 करोड़ रुपये की लागत से 36 विकास योजनाओं का शिलान्यास तथा 41.37 करोड़ रुपये की लागत से 27 विकास योजनाओं का लोकार्पण किया।

इसके अलावा सीएम धामी ने 41.37 करोड़ रुपये की लागत वाली 27 विकास योजनाओं का लोकार्पण भी किया। इनमें ₹1.42 करोड़ से गैरसैंण मुख्य मार्ग पर इंटरलॉकिंग टाइल्स, ₹2.71 करोड़ से सेमी-मासों मोटर मार्ग, ₹2.34 करोड़ से हापला-गुड़म-नैल-नौली मोटर मार्ग, ₹1.15 करोड़ से नंदासैंण-मालई मोटर मार्ग का डामरीकरण, ₹50-50 लाख से बीपीएचयू पोखरी एवं जिला चिकित्सालय चमोली में डीआईपीएचएल भवन का लोकार्पण किया।

इस दौरान सीएम धामी ने कहा कि जनता का यही विश्वास और स्नेह हमें विकास, सुशासन और जनसेवा के संकल्प के साथ निरंतर आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है।

News 7
Author: News 7

Leave a Comment

और पढ़ें

Orpheus Financial